फिल्म: वक्त (1965)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म: वक्त (1965)
किरदार: लाला केदारनाथ
अभिनेता बलराज साहनी के करियर की 'वक्त' पहली मल्टीस्टारर हैं जिसमे सुनील दत्त, राजकुमार, शशि कपूर, मदन पुरी, शर्मिला टैगोर, साधना, जीवन, मोती लाल, शशि कला व अन्य की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म की कहानी एक प्राकृतिक आपदा मे बिछड़े परिवार के लोगों की है, जो भले ही एक नहीं है लेकिन उनका जीवन अजीबो -गरीब तरीके से आपस मे जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में बलराज सहानी ने लाला केदारनाथ का किरदार निभाया। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता बी आर चोपड़ा थे। इस फिल्म में बलराज साहनी पर फिल्माया गया गाना, 'ऐ मेरी जोहराजबीं' आज भी सबसे हिट गानों में से एक है।