Bal Thackeray
ठाकरे अपने समय की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध कार्टूनिस्टों में से एक और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 25 जनवरी, 2019 को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को भारत में 1200 से 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा और विदेशों में इसे 400-500 स्क्रीन्स मिलेंगी। सिर्फ मराठी वर्जन के लिए मेकर्स तकरीबन 400 स्क्रीन्स के बारे में विचार कर रहे हैं।