फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगी भाईजान के एक्टर का निधन और सरकार के फैसले से सकते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, पांच खबरें

Thu, 12 Nov 2020 02:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बजरंगी भाईजान और ओटीटी - फोटो : फाइल
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कई राज्यों में अचानक कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को इस जानलेवा वायरस से 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की लिस्ट में सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के एक्टर हरीश बंचटा भी शामिल थे। 

'बजरंगी भाईजान' के एक्टर की कोरोना से मौत, एक दिन पहले ही हुआ था मां का देहांत

 
विज्ञापन

2 of 5
Anupriya Goenka - फोटो : फाइल
हिंदी फिल्मों के जाने-माने निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज 'आश्रम चैप्टर 2- द डार्क साइड' के रिलीज होने के मौके पर एक इंटरव्यू में इसकी अभिनेत्री अनुप्रिया गोयंका ने एक बाबा के हाथों हुए अपने शोषण का किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया है कि उस समय वह 18 साल की थीं जब एक बाबा ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की। हालांकि, वह बाबा ऐसा कर न सका और अनुप्रिया उसके चंगुल से बच निकलने में कामयाब रहीं।

'आश्रम' की रिलीज पर याद आया इसकी हीरोइन को अपना शोषण, सुनाया बाबा के हाथों हुए इस अपमान का किस्सा

 
विज्ञापन

3 of 5
अमजद खान, सलीम खान, जावेद अख्तर - फोटो : फाइल
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। जो अद्भुत कारनामा उन्होंने फिल्म शोले में 'गब्बर' बनकर किया, वो बॉलीवुड में हमेशा के लिए अमर हो गया। इस फिल्म में उन्हें सलीम खान और जावेद अख्तर के कहने पर लिया गया था। लेकिन इस फिल्म के बाद ऐसा क्या हुआ कि जो अमजद खान ने अपने पूरे करियर में फिर कभी सलीम-जावेद के साथ काम नहीं किया?

सलीम-जावेद की इस बात से चिढ़ गए थे अमजद खान, 'शोले' के बाद फिर कभी साथ नहीं किया काम

 

4 of 5
आरआरआर - फोटो : फाइल
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक एसएस राजामौली अभिनेता अजय देवगन की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। राजामौली इस समय अपनी फिल्म 'आरआरआर' पर काम कर रहे हैं जिसमें अजय देवगन भी एक एक्सटेंडेड कैमियो करते हुए नजर आएंगे। अजय देवगन के इस किरदार के बारे में राजामौली ने बताया है कि फिल्म 'आरआरआर' में अजय का किरदार बहुत ही जरूरी है और इस किरदार को सिर्फ अजय ही अदा कर सकते थे।

फिल्म 'आरआरआर' के लिए राजामौली की पहली पसंद थे अजय देवगन, इन शब्दों के साथ जताया भरोसा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : PTI
ऑनलाइन वेबसाइटों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार बढ़ रही अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश में चल रहे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाली सामग्री को अपनी निगरानी में कर लिया है।सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब सरकार की देखरेख में ही अपने प्लेटफॉर्म पर कोई सामग्री प्रसारित कर पाएंगे। सरकार का यह फैसला कई शिकायतों के बाद आया है और इस फैसले से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के संचालक सकते में आ गए हैं।

डिजिटल सामग्री की निगरानी का फैसला सुनकर सकते में अधिकतर ओटीटी, एमएक्स प्लेयर ने किया स्वागत


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें