फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' छोड़ने के बाद खतरे में है प्रियंका का करियर, कमबैक से पहले बॉलीवुड में लग सकता है ब्रेक

Fri, 14 Sep 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा भले ही सुर्खियों में हैं परंतु उनका बॉलीवुड करिअर 2014 के बाद से चमक खोने लगा था। उनकी 'बाजीराव मस्तानी' 2015 और 'जय गंगाजल' 2016 में जरूर आई परंतु वह इन फिल्मों में सेकेंड लीड ही निभा रही थीं। इस दौरान वह हॉलीवुड में काम पाने की कोशिश कर रही थीं और उन्हें थोड़ी सफलता भी मिली। अमेरिकी टीवी और इक्का दुक्का फिल्में पाने में वह कामयाब रहीं। वहां उनकी पारी जल्द खत्म हो गई और वह फिर से बॉलीवुड में जमने के प्रयास कर रही हैं मगर जानकारों की मानें तो अब उन्हें यहां सफलता मिलने के मौके कम हैं।
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra
बॉलीवुड के गलियारों में हो रही चर्चाओं की मानें तो प्रियंका काम करने के अमेरिकी अंदाज में ढल चुकी हैं और ऐसे में मुंबई में काम करना उनके लिए मुश्किलों भरा होगा। यहां काम करने के नियम कायदे अमेरिका से अलग हैं। हाल में प्रियंका के सलमान खान की फिल्म 'भारत' से ऐन मौके पर अलग होना विवाद का विषय बना। इस विवाद पर बातें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। सलमान अपने अहंकार को लगी चोट भुला नहीं पा रहे हैं और यह बताने का कोई मौका नहीं चूक रहे कि खुद प्रियंका उनके साथ काम करना चाहती थीं। प्रियंका ने उनकी बहन को कई फोन किए निर्देशक अली अब्बास जफर से मिलकर फिल्म करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
अब एक सूत्र के हवाले से मीडिया में आई खबरें कह रही हैं कि मामला प्रियंका के मन में जमी असुरक्षा से जुड़ा था। वह बॉलीवुड में बड़ा कम बैक करना चाहती थीं मगर जैसे ही उन्हें पता चला कि 'भारत' में 2 और हीरोइनें हैं तब्बू और दिशा पाटनी तो वह घबरा गईं। उन्हें लगा कि ऐसे में उनका रोल फिल्म में छोटा हो जाएगा। जब तक वह इससे उबर पातीं उन्हें सलमान के काम करने के अंदाज पर रिपोर्ट मिली जिसने उन्हें हिला दिया।

4 of 6
सलमान और प्रियंका
प्रियंका को पता चला कि सलमान सेट पर सदा देर से आते हैं। सुबह की शिफ्ट का काम दोपहर लंच टाइम के बाद शुरू करते हैं। ऐसे में उनकी हीरोइनों के ज्यादातर सीन उनके बगैर अकेले शूट किए जाते हैं। प्रियंका को यह गवारा नहीं था। उनके मुताबिक यह अनप्रोफेनशल रवैया है कि एक्टर को-एक्टर वाले सीन में सामने न रहे और बाद में एडिटिंग टेबल पर सीन तैयार हो। अमेरिका और हॉलीवुड में ऐसा नहीं होता। वहां एक्टर सेट पर शूटिंग के वक्त होते हैं चाहे सीन में उन्हें कैमरे के सामने नहीं दिखना हो।
विज्ञापन

5 of 6
Priyanka Chopra
जानकार मान रहें कि बॉलीवुड के काम करने का अंदाज अब प्रियंका को रास नहीं आएगा। यहां सितारे अपने टाइम टेबल से चलते हैं। एक और मुश्किल प्रियंका के साथ काम करने वाले एक्टर्स को लेकर है। कोई बड़ा सितारा उनके साथ काम करने को राजी नहीं है नतीजा यह कि उनकी अगली फिल्म में फ्लॉप फरहान खान होंगे। यह फिल्म अमेरिका में रहने वाली शोनाली बोस बना रही हैं। वह बॉलीवुड डायरेक्टर नहीं हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Priyanka Chopra
खान तिकड़ी के अलावा अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और अजय देवगन ही हैं जो आज प्रियंका के हीरो हो सकते हैं। परंतु ये अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में अगले 2-3 साल के लिए व्यस्त हैं। नए नायकों के सामने प्रियंका बड़ी दिखेंगी क्योंकि काम के लिहाज से उनमें 1-2 पीढ़ी का अंतर दिखेगा। अंत में सबसे अहम बात यह कि प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। इसलिए सब का निष्कर्ष यही है कि बॉलीवुड में अब प्रियंका के लिए अपनी जगह बनाना बेहद कठिन हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें