फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली के 1000 फीट ऊंचाई वाले झरने की हकीकत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Fri, 12 May 2017 08:14 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 9
बाहुबली
'बाहुबली 2' ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। बाहुबली के सेट से लेकर सीन, डायलॉग और एक्‍शन सब कुछ पर्फेक्ट था। इस फिल्म को टक्कर देने के लिए फिल्म मेकर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं इतनी बड़ी फिल्म को बनाने के लिए किस-किस तरह का जुगाड़ करना पड़ा था। फिल्म मेकर्स ने खुद इन बातों को रिवील किया है।

 फिल्म के सभी किरदारों ने अपने पॉवरपैक परफॉर्मेंस से इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया। फिल्म में एक भी ऐसी चीज नहीं जिसने लोगों को अपना मुरीद ना बनाया हो। हर सीन इसका लाजवाब है जिसमें कोई किसी खामी के बारे में सोच भी नहीं सकता। एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म के सभी किरदारों ने अपने पॉवरपैक परफॉर्मेंस से इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया। 
विज्ञापन

बाहुबली के 1000 फीट ऊंचाई वाले झरने की हकीकत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

2 of 9
बाहुबली
बाहुबली के पहले पार्ट में आपने 1000 फीट ऊंचाई वाला झरना देखा होगा। वाटरफॉल के इस सीन को टिशू पेपर की सहायता से शूट किया गया ‌था। टिशू पेपर को लंबे साइज में काटकर झरने वाले सीन में पानी की तरह मशीन से गिराया गया था। बर्फ के बुरादे के लिए भी हमने टिशू पेपर का ही इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन

बाहुबली के 1000 फीट ऊंचाई वाले झरने की हकीकत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

3 of 9
बाहुबली
फिल्म में दिखाया गया माहिष्मति किंगडम अब तक किसी भी फिल्म के लिए बनाए गए सेट से सबसे ऊंचा है। इससे फिल्म में भव्यता नजर आ रही है। ये सेट पेरिस के एफिल टॉवर के बराबर था। राजस्‍थान के दो मंदिरों में रिसर्च कर इसकी नक्काशी की गई थी। माहिष्मति पैलेस के सेट को बनाने के लिए 1900 लोगों ने 90 से 100 दिन तक लगातार काम किया।

बाहुबली के 1000 फीट ऊंचाई वाले झरने की हकीकत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

4 of 9
बाहुबली
फिल्म के पहले भाग में भल्लाल देव का रथ तो आपको याद ही होगा। इसमें 4 ब्लेड लगाए गए थे। टीम को इसका विचार किसानों की धान काटने की मशीन को देखकर आया था। इसे चलाने के लिए एक लाख रुपए की बुलेट खरीदी गई और उसके इंजन को रथ में फिट किया गया था।
विज्ञापन

बाहुबली के 1000 फीट ऊंचाई वाले झरने की हकीकत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

5 of 9
बाहुबली
फिल्म में बाहुबली को मरते देख हर कोई सन्न रह गया था। ये सीन जब शूट हो रहा था तो अचानकर बारिश होने से जमीन पर घास उग आई थी। इसलिए रातोंरात 100 ट्रक मिट्टी गिरवाकर रोड बनवाई गई। तब 60 फीट की ऊंचाई पर ये सीन शूट हुआ। इस सीन के लिए 45 दिन तक 200 लोगों ने दिन-रात काम किया था।
विज्ञापन

बाहुबली के 1000 फीट ऊंचाई वाले झरने की हकीकत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

6 of 9
बाहुबली
बाहुबली सिरीज के लिए पूरा क्रू मेंबर सुबह 3.30 बजे उठकर शूटिंग शुरू कर देता है। ऐसा क्रू ने पांच साल तक किया। हम उठकर लोकेशन के लिए निकल जाते थे। एक घंटे के ट्रैवल के बाद सभी सेट पर पहुंचते थे। कुछ दिनों को छोड़कर बाकी सभी दिन सुबह 6 बजे शूटिंग शुरू हो जाती थी। 
विज्ञापन

बाहुबली के 1000 फीट ऊंचाई वाले झरने की हकीकत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

7 of 9
बाहुबली
फिल्म के युद्ध सीन में टेक्नोलॉजी का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। हमारे लिए सबसे मुश्किल लास्ट की लड़ाई को शूट करना था। 2 मिनट के सीन की शूटिंग में हमें करीब 100 दिन लग गए थे। इसमें हमने तकनीक का भी बेहतर इस्तेमाल किया है। 10 करोड़ लोगों ने फिल्म का ट्रेलर इसके जारी होने के एक हफ्ते के अंदर देखा था।

बाहुबली के 1000 फीट ऊंचाई वाले झरने की हकीकत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

8 of 9
बाहुबली
माहिष्मति किंगडम में लगे भल्लालदेव के स्टैच्यू का वजन 400 किलो है। इसे करीब 400 लोगों की टीम ने बनाया है। इसे 4 अलग-अलग हिस्सों में तैयार किया गया। जिसमें करीब 1 महीने का समय लगा था। मूवी के क्रू मेंबर्स को भल्लालदेव का स्टैच्यू लगाने का आइडिया ग्रीस के कोलोस्सस ऑफ रोहड्स को देखकर आया था। 
विज्ञापन

बाहुबली के 1000 फीट ऊंचाई वाले झरने की हकीकत जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

9 of 9
बाहुबली
युद्ध के समय सेट पर 1500 सैनिक मौजूद थे। लेकिन 3 डी की तकनीक से इन्हें सवा लाख सैनिकों में बदल दिया गया। क्लाइमेक्स का यह सीन भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा क्रोमा सीन है। इसमें एल शेप का ग्रीन पर्दा इस्तेमाल हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें