फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाह-जैकलीन के 'गेंदा फूल' पर चोरी का आरोप, अब रैपर ने दी ये सफाई

Wed, 01 Apr 2020 01:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गेंदा फूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नांडिज का नया गाना 'गेंदा फूल' हाल ही में रिलीज हुआ है। वीडियो के आते ही ये ट्रेंड करने लगा। गाने में पंजाबी रैप और बंगाली फ्यूजन है। रिलीज के कुछ ही समय बाद गाने पर चोरी का आरोप लगा। बंगाली गाने के लिरिक्स मूलत: फोक सॉन्ग 'बोरो लोकेर बेटी लो' से मिलता है। आरोप है कि गाने के मूल लेखक रतन कहार को क्रेडिट नहीं दिया गया है। विवाद बढ़ता देख बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर सफाई दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
badshah - फोटो : social media
बादशाह ने लिखा- 'सबसे पहले उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने 'गेंदा फूल' गाने को इतना पसंद किया। खासकर दुनियाभर के बंगाली समुदाय के लोगों ने इसे सराहा। इस वजह से यह वर्ल्डवाइड टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा। 26 मार्च को गाना 'गेंदा फूल' रिलीज हुआ जो कि एक हिंदी गाना है। साथ ही बंगाली फोक लिरिक्स हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
गेंदा फूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'गाने के रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर मुझे मैसेज मिला कि गाने के लिरिक्स मूलत: बंगाली गाना 'बोरो लोकेर बेटी लो' से लिया गया है जिसे दिग्गज कलाकार रतन कहार ने लिखा है। हालांकि हमने इस पर काफी मेहनत की है। मेरा ऐसा मानना है कि हमारी संस्कृति, भाषा और संगीत से बेहतर कुछ भी नहीं है। एक कलाकार के तौर पर मेरी कोशिश होती है कि अपने संगीत के जरिए भारत से जुड़ी चीजों को दुनिया को दिखा सकूं।'

4 of 5
गेंदा फूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बादशाह ने आगे कहा कि 'बंगाली समुदाय की ओर से मुझे बहुत सी जानकारियां मिली हैं। मैंने उन तक पहुंचने की बहुत कोशिश की लेकिन लॉकडाउन की वजह से मुश्किल हो रही है। रतन कहार के गांव तक पहुंचना अभी कठिन है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गेंदा फूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बादशाह ने कहा, 'मेरा निवेदन है कि उनकी ओर से कोई मुझसे संपर्क कर सके जिससे मैं रतन कहार से बात कर सकूं। मुझसे जितना भी हो सकता है मैं वो करूंगा। फैंस से और सभी सुनने वालों से मेरी अपील है कि वो इस बात को समझेंगे कि ट्रेडिशनल म्यूजिक को दुनियाभर में पहुंचाने के लिए हमने काफी मेहनत की है। आशा है जिन गानों को भूला दिया गया वो नई पीढ़ियों तक पहुंचे।'  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें