फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ-तापसी की 'बदला' बॉक्स ऑफिस पर हिट, 10वें दिन 'कैप्टन मार्वल' को छोड़ दिया पीछे

Mon, 18 Mar 2019 09:04 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
badla, captain marvel - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने पिंक के बाद एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। सस्पेंस थ्रिलर पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। डायरेक्टर सुजॉय घोष इससे पहले फिल्म कहानी लेकर आए थे। विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म कहानी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। जिसके बाद सभी को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें थी। कलेक्शन पर नजर डालें तो वो इस पर खरे उतरते नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
badla - फोटो : social media
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'बदला हिट हो गई है। दूसरे हफ्ते भी फिल्म मजबूती के साथ पकड़ बनाए हुए है। शनिवार तक फिल्म ने कुल 48.65 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने 57.40 करोड़ जुटा लिए हैं।' अभी तक रविवार के आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं। माना जा रहा है वीकेंड पर फिल्म ने 6-7 करोड़ के बीच कमाई की होगी।


 
विज्ञापन

3 of 5
badla - फोटो : social media
बदला ने पहले हफ्ते की कमाई के मामले में पिंक (35.91 करोड़) और 102 नॉट आउट (27.70 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि दोनों ही फिल्मों में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

4 of 5
captain marvel - फोटो : social media
हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारत एक बड़ा बाजार बन चुका है, साथ ही इन फिल्मों का एक अलग दर्शक वर्ग भी है। बदला के साथ ही रिलीज हुई कैप्टन मार्वल ने पहले हफ्ते शानदार कमाई की लेकिन दूसरे हफ्ते आते-आते इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, पहले हफ्ते फिल्म ने 56.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 3 करोड़ और शनिवार को 5 करोड़ जुटाए। इस तरह फिल्म ने अभी तक कुल 64.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Captain Marvel - फोटो : twitter
सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें