वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री सुरेखा सिकरी अचानक से ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गई हैं। काम न होने की वजह से सुरेखा इस समय आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं इसलिए अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए आनन-फानन में उन्होंने अपने नजदीकी अस्पताल से ही संपर्क किया। ताजा जानकारी के मुताबिक, सुरेखा सीकरी क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती हुई हैं। उनके घर पर मौजूद उनकी देखरेख करने वाली नर्स उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंच गई हैं। सुरेखा को अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। उनके परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।