फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ी बनने जा रही आयुष्मान खुराना की 'बधाई हो', पहले हफ्ते ही 'बाजार' हुई ढेर

Wed, 31 Oct 2018 10:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
badhaai ho - फोटो : instagram
आयुष्मान खुराना ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक चार हिट फिल्में बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन और बधाई हो दी है। जिसके बाद आयुष्मान के पास निर्माताओं की लाइन लग गई है। इसकी एक बड़ी वजह ये भी है कि वो ऐसी फिल्में करने का रिस्क उठाते हैं जिन फिल्मों के बारे में दूसरे एक्टर दो बार सोचते हैं। बधाई हो की बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं। अभी भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
Badhaai Ho - फोटो : social media
दूसरे हफ्ते की कमाई के मामले में बधाई हो अक्षय कुमार की गोल्ड और अजय देवगन की रेड को पीछे नहीं छोड़ पाई। फिल्म दिल्ली, यूपी और पूर्वी पंजाब में मजबूती के साथ टिकी हुई है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही है ऐसे में बधाई हो के पास 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन

3 of 5
Badhaai Ho - फोटो : social media
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.40 करोड़, शनिवार को 6.60 करोड़, रविवार को 8.15 करोड़ और सोमवार को 2.60 करोड़ रुपये इकट्ठे कर लिए हैं। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 86.85 करोड़ रुपये रही।

 

4 of 5
baazaar - फोटो : social media
सैफ अली खान की फिल्म बाजार का बुरा हाल है। 26 अक्टूबर को रिलीज हुई बाजार ने वीकेंड में ठीक-ठाक बिजनेस किया लेकिन उसके बाद भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में 44 फीसदी की कमी देखी गई। शुक्रवार को बाजार ने 3.07 करोड़, शनिवार को 4.10 करोड़, रविवार को 4.76 करोड़ और सोमवार को 1.70 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल बिजनेस 13.63 करोड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baazaar - फोटो : social media
बाजार की कहानी शेयर बाजार पर आधारित है। इस फिल्म से गौरव चावला ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। वहीं फिल्म में विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा भी हैं। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये है और इसे कुल 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें