लगता है बच्चन परिवार को रणबीर कपूर द्वारा अपनी बहू ऐश्वर्या राय के साथ किये गये इंटीमेट सीन पर "मौके पर चौका' वाला कमेंट कुछ रास नहीं आया है और वो कपूर खानदान के इस चिराग पर भड़क उठा है। खबर है कि पूरा बच्चन परिवार रणबीर की इस हरकत से नाराज़ है।
विज्ञापन
रणबीर के ऐश्वर्या पर किये गये इस कमेंट ने बच्चन परिवार में आया भूचाल
2 of 5
दरअसल हाल ही में दिये गये एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने ऐश के साथ किये गये अपन बोल्ड और इंटिमेट सीन के बारे में बात करते हुए था कि वो ऐश के साथ इंटीमेट सीन शूट करते वक्त इतना घबरा रहे थे कि उनकें हाथ कांप रहे थे। यहां तक कि वो ऐश के गाल टच करने में भी घबरा रहे थे जिसके बाद ऐश ने उन्हें सीन सही ढंग से करने की सलाह ली और तब रणबीर ने सोचा कि ऐसा मौका कभी मिलेगा नहीं और इसलिए उन्होंने मौके पर चौका मार दिया।
विज्ञापन
रणबीर के ऐश्वर्या पर किये गये इस कमेंट ने बच्चन परिवार में आया भूचाल
3 of 5
और अब रणबीर के इसी कमेंट पर बच्चन परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जानकारों की मानें तो बच्चन परिवार में ज़्यादातर लोग इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और जानते हैं कि यहां काम कैसे होता है। उन्हें फिल्म में ऐश और रणबीर के हॉट और बोल्ड सीन से इतनी दिक्कत नहीं हुई जितनी कि रणबीर के इस कमेंट से हो रही है।
रणबीर के ऐश्वर्या पर किये गये इस कमेंट ने बच्चन परिवार में आया भूचाल
4 of 5
वैसे आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐश की सास जया बच्चन ने आजकल की बन रही फिल्मों और उनके कंटेट पर सवाल उठाये थे और कहा था कि आजकल की फिल्मों में शर्म नाम की चीज़ ही नहीं होती। उनमें वेस्टर्न कल्चर को ज्यादा फॉलो किया जाता है। खबर है कि इस कमेंट के ज़रिए जया ने अपनी बहू ऐश्वर्या पर तंज कसा था जिन्होंने अपनी हालिया रिलीज़ 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ काफी इंटिमेट सीन किए थे।
रणबीर के ऐश्वर्या पर किये गये इस कमेंट ने बच्चन परिवार में आया भूचाल
5 of 5
जहां लंबे वक्त से काफी मुश्किलों का सामना कर रही 'ऐ दिल है मुश्किल' को रिलीज़ होने के साथ थोड़ी से राहत महसूस हुई वहीं अब बच्चन परिवार में ऐश और रणबीर को लेकर तकरार शुरु हो गई है। देखते हैं कि अब इसका क्या हल निलकता है।