बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता अरशद वारसी भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब अभिनेता ने एक्टर अरशद वारसी के साथ अपनी अनबन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान दोनों अभिनेताओं ने एक-दूसरे की प्रशंसा की। साथ ही अक्षय ने दोनों के बीच दरार की खबरों को भी खारिज कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही अक्षय ने अरशद के साथ अपनी अनबन की अफवाह के बारे में बात करते हुए कहा, "जब मेरी जॉली एलएलबी आने वाली थी," इसी बीच अरशद ने बीच में अक्षय को रोकते हुए मजाक में कहा, ", मेरी जॉली एलएलबी।" इस पर अक्षय ने "माई जॉली एलएलबी" दोहराया जिसके बाद अरशद ने अपनी कुर्सी से उठकर अभिनेता को गले लगा लिया।