Wamiqa Gabbi G2: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म बेबी जॉन में अभिनय के बाद अब वामिका गब्बी G 2 में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग यूरोप में पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में वामिका के साथ अदिवि शेष और इमरान हाशमी नजर आएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अभिनेत्री वामिका गब्बी, जिन्हें हाल ही में वरुण धवन के साथ एक्शन फिल्म बेबी जॉन में देखा गया था, वह अब विनय कुमार सिरिगिनीदी द्वारा निर्देशित आगामी जासूसी थ्रिलर G2 में नजर आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
G2 में नजर आएंगी वामिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
फिल्म 'G2'अदिवी द्वारा लिखित और अभिनीत 2018 की हिट जासूसी थ्रिलर 'गुडाचारी' का सीक्वल है। वामिका जासूसी थ्रिलर फ्रैंचाइजी की इस अगली किस्त में इमरान हाशमी और अदिवि शेष के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
G2 एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
वामिका गब्बी ने कुछ ही देर पहले फिल्म G2 में अपनी उपस्थिति को जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में वामिका और अदिवी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्पाई, एक्शन एडवेंचर G2...अपनी अगली फिल्म की जानकारी शेयर करते हुए मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। मैं अब बेहतरीन को-एक्टर अदिवी सेश के साथ काम करने वाली हूं...इमरान सर से भी होगी सेट पर मुलाकात...' Loveyapa: जान्हवी-खुशी ने बनाया फन वीडियो, बीच में आ गए पापा बोनी, देखकर लोट-पोट हुए वरुण धवन समेत कई एक्टर्स
4 of 5
वामिका के साथ फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
वामिका के साथ अदिवि शेष का भी होगा अहम रोल
- फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
अदिवि शेष और वामिका गब्बी के अलावा इस फिल्म में इमरान हाशमी, मुरली शर्मा, सुप्रिया यार्लागड्डा और मधु शालिनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'एवारू' और 'मेजर' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अदिवि शेष पहली बार वामिका के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा अदिवी के पास एक्शन ड्रामा 'डकैत' भी है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। यह शेनिल देव की निर्देशन में पहली फिल्म है। यह एक गुस्सैल अपराधी की कहानी है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने का प्लान बनाता है जिसने उसे धोखा दिया था। Salman Khan: सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, गैलेक्सी की बालकनी में लगाए गए बुलेटप्रूफ ग्लास, जानें पूरी अपडेट