फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मुद्दे पर बन चुकीं हैं ये 5 फिल्में, आखिरी वाली तो अभी तक है बैन

Thu, 06 Dec 2018 04:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अयोध्या मंदिर विवाद - फोटो : file photo
अयोध्या के बाबरी मुद्दे की आज 26वीं बरसी है। 6 दिसंबर साल 1992 को विवादित ढांचा किया गया था। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई इलाकों में दंगे जैसी स्थिति बन गई थी। 1992 के बाद कई सांप्रदायिक दंगे देखने को मिले। वहीं फिल्म निर्देशकों-निर्माताओं ने बाबरी मस्जिद की घटना को फिल्मों के जरिए भी दिखाने की कोशिश की। तो आइए जानते उन्हीं फिल्मों के बारे में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Bombay - फोटो : social media
फिल्म- बॉम्बे
यह फिल्म साल 1995 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। फिल्म बॉम्बे साल 1992 में हुए बाबरी मुद्दे के बाद जगह-जगह हुए दंगों पर आधारित फिल्म है। यह एक तेलुगु भाषी फिल्म है। इस फिल्म में अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

3 of 6
Naseem - फोटो : social media
फिल्म- नसीम
यह फिल्म साल 1995 में आई थी। यह फिल्म भी अयोध्या के विवादित मुद्दे पर आधारित थी। फिल्म नसीम का निर्देशन शाहिद अख्तर मिर्जा ने किया था। फिल्म की कहानी एक छोटी बच्ची और उनके दादा पर आधारित है। इस फिल्म को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। 

4 of 6
मोहल्ला अस्सी फिल्म का सीन - फोटो : file photo
फिल्म- मोहल्ला अस्सी
हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म मोहल्ला अस्सी में भी बाबरी मुद्दे जैसे विषय को दिखाया गया हैै। यह फिल्म भले ही अयोध्या मुद्दे पर आधारित न हो, लेकिन फिल्म की कहानी में इस घटना का अहम रोल है। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Sacred Games - फोटो : file photo
वेब सीरीज- सेक्रेड गेम्स
यह वेब सीरीज इसी साल स्टीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफिलिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस वेब सीरीज का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। सेक्रेड गेम्स में भी अयोध्या मुद्दे का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Game of Ayodhya - फोटो : Game of Ayodhya
फिल्म- गेम ऑफ अयोध्या
इस फिल्म का निर्देशन सुनील सिंह ने किया था। यह फिल्म पिछले साल आई थी, लेकिन इसको रिलीज से पहले ही बैन कर दिया गया। बताया जाता है कि इस फिल्म में अयोध्या मुद्दे से जुड़े सभी राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बहुत अच्छे से प्रदर्शित किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें