babita kapoor
- फोटो : file photo
नामचीन गानों में आईं नजर
60 के दशक में बबीता का हिंदी सिनेमा में बड़ा जलवा था। उनके खाते में कई बड़े सितारों के साथ तमाम हिट फिल्में हैं। फिल्मों के साथ ही उस सुनहरे दौर के कई खूबसूरत नगमें भी बबिता पर फिल्माए गए थें। इनमें 'आओ हुजूर', 'कजरा मोहब्बत वाला', 'बेखुदी में सनम', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'हम जब होंगे साठ साल के', 'जनम जनम का साथ', 'भंवरे की गुंजन' आदि शामिल हैं।