बबीता फोगाट
बता दें कि केस दर्ज होने के बाद बबीता ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अब भी ट्वीट में कही गई अपनी बात पर कायम हैं। बबीता ने वीडियो में कहा, 'कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत-गलत मैसेज करने लगे, गालियां देने लगे और फोन करके धमकी देने लगे हैं, मैं उनसे कहना चाहूंगी कि मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं, जिन्हें सच सुनने में समस्या है वे अपने आप में सुधार लाकर सच सुनने की आदत डाल लें।जो लोग धमकी दे रहे हैं, उन लोगों को कह रही हूं कि कान खोलकर सुन लो। दिमाग में बैठा लो। मैं कोई जायरा वसीम नहीं हूं, जो तुम्हारी धमकियां सुनकर घर बैठ जाउंगी। मैं बबीता फोगाट हूं, देश के लिए लड़ी हूं और ऐसे ही लड़ती रहूंगी।