sonali bendre
- फोटो : instagram
सोनाली बेंद्रे ने लिया कॉन्सर्ट में हिस्सा
सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में हाई ग्रेड कैंसर का इलाज करा रही हैं। इस बीच वो लगातार अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनाली ने न्यूयॉर्क में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनाली के साथ सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटे अमान और आयन अली नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा- 'आत्मा को ठीक करने और खिलाने के लिए संगीत के जैसा कुछ भी नहीं, धन्यवाद।'