फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' के राइटर ने शाहरुख खान के लिए लिखी स्क्रिप्ट, क्या दे पाएंगे 600 करोड़ी फिल्म

Mon, 29 Jan 2018 05:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
KV Vijayendra Prasad and Shahrukh Khan
कई फिल्मों की कहानी ऐसी होती है जो आपके दिल को छू जाती है और उनके किरदार आपकी जुबान पर ऐसे चढ़ जाते हैं कि मानों उनसे आपका रिश्ता सालों पुराना हो। फिर चाहे 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी हो या फिर 'बाहुबली' फिल्म के अमरेन्द्र प्रताप बाहुबली और देवसेना हो। इन सभी किरदारों को बनाने वाले लेखक के वी विजेन्द्र प्रसाद ने बॉलीवुड के किंग खान के लिए एक किरदार लिखा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
KV Vijayendra Prasad
सूत्रों की मानें तो के वी विजेन्द्र प्रसाद ने हाल ही में जो कहानी लिखी है वह बॉलीवुड के किंग खान को ध्यान में रखकर लिखी है। यहां तक की उन्होंने अपनी कहानी को लेकर शाहरुख खान से मुंबई में मुलाकात भी की है। खबरों की मानें तो यह कहानी बदला लेने पर बनाई गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
जीरो शाहरुख खान - फोटो : SOCIAL MEDIA
कहा जा रहा है कि शाहरुख ने इस फिल्म की कहानी तो सुन ली हैं लेकिन अभी कोई भी जवाब नहीं दिया है। फिलहाल शाहरुख इस समय 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं और उससे पहले अपने अगली फिल्म के बारे में कोई भी खुलासा नहीं करना चाहते। 
विज्ञापन

4 of 4
shahrukh khan
आपको बता दें 'बाहुबली' लेखक अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' और 'राउडी राठौर' फिल्म के सीक्वल की कहानी भी लिख चुके हैं। यहां तक की वो एक पीरियड फिल्म के लिए अजय देवगन से भी बात कर चुके हैं। फिलहाल अब देखना यह दिलचस्प होगा की 'जीरो' फिल्म के बाद शाहरुख के वी विजेन्द्र प्रसाद की कहानी के लिए क्या जवाब देंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें