baahubali
- फोटो : file photo
शिवगामी
अमरेंद्र बाहुबली की हत्या का आदेश देने वाली और फिर महेंद्र बाहुबली को राज्य का उत्तराधिकारी घोषित करने वाली शिवगामी कौन है, माहिष्मति साम्राज्य में कहां से आई और राजकुमार बिज्जालदेव से उसकी शादी कैसे हुई, इसी का ताना-बाना है वेब सीरीज बाहुबली- बिफोर द बिगनिंग। सीरीज में शिवगामी के बचपन से लेकर उसकी जवानी तक की कथा है। शिवगामी एक तेज दिमाग वाली लड़की है जिसका जन्म माहिष्मति साम्राज्य की एक मशहूर शख्सियत देवराया के यहां होता है। देवराया को बाद में देशद्रोह के आरोप में मृत्युदंड दे दिया जाता है।