फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' के एक सीन पर पानी की तरह पैसे बहा रहे हैं निर्माता, इतने में तो बन जाती पूरी फिल्म

Sun, 10 Mar 2019 04:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेलर - फोटो : Trailer
बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों के एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म साहो को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस वीडियो में दर्शकों ने प्रभाष का एक्शन अवतार देखने को मिला था। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे निर्देशक सुजीत बहुत मेहनत कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म के एक्शन सीन शूट करने में 90 करोड़ का खर्च आया था। अब खबर है कि इंटरवल सीक्वेंस को फिल्माने के लिए निर्माता मोटी रकम खर्च करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Film Saaho
साहो एक्शन से भरपूर फिल्म होगी। इस फिल्म में दर्शकों को प्रभाष का एक्शन हीरो वाला अवतार देखने को मिलेगा। प्रभाष के साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। खास बात ये है कि श्रद्धा भी फिल्म में एक्शन करती दिखेंगी। 2 साल से साहो की शूटिंग चल रही है। निर्माता इस फिल्म को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसके लिए वो पानी की तरह पैसा बहाने को भी तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इंटरवल सीक्वेंस को शूट करने के लिए 30 करोड़ से ज्यादा की रकम खर्च होगी।
विज्ञापन

3 of 5
prabhas
'साहो' का इंटरवल सीक्वेंस काफी खास है। इसलिए निर्माता चाहते हैं कि इस सीन को शूट करने में कोई लापरवाही न बरती जाए है। और इसके लिए निर्माता कुछ भी करने को तैयार हैं। हॉलीवुड स्टंट कोरियोग्रॉफर केनी बेट्स इस फिल्म के खास सीक्वेंस को शूट करवाने वाले है। इन सीन को हैदराबाद के रामोजी फिल्मसिटी में शूट किया जाएगा।

4 of 5
साहो - फोटो : SELF
300 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म साहो का एक एक्शन सीन अबु धाबी में शूट किया गया था। इस सीन को फिल्माने पर 90 करोड़ रुपये की लागत आई थी। सीन में प्रभास बाइक चलाते नजर आए थे। फिल्म ने रिलीज से पहले ही थिएटर राइट्स के जरिए 42 करोड़ के आसपास कमाई कर डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saaho
बता दें कि प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्राफ, मंदिर बेदी, अरुण विजय, संपत राज जैसे एक्टर नजर आएंगे। यह फिल्म सुजीत के निर्देशन में बन रही है। यह तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में 15 अगस्त को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें