फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 Years of Baahubali: 13 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं राम्या कृष्णन, ‘बाहुबली’ की शिवगामिनी बन पाई लोकप्रियता

Sun, 10 Jul 2022 05:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री राम्या कृष्णन अब सिर्फ साउथ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि देशभर में पहचानी जाने लगी हैं। अपने दमदार अभिनय के दम पर अभिनेत्री ने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी अनोखी छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
1 of 4
राम्या कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली ने ना सिर्फ साउथ कलाकारों को बल्कि साउथ सिनेमा को भी देश-विदेश में अलग पहचान दिलाई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज सात साल पूर हो चुके हैं। फिल्म में कई कलाकार आए, जो अब देश भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं जानी-मानी अभिनेत्री राम्या कृष्णन। अपने दमदार अभिनय के दम पर अभिनेत्री ने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक अपनी अनोखी छाप छोड़ी है। महज 13 साल की उम्र से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली राम्या कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी है। अपने इस लंबे करियर के दौरान उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्में शामिल हैं। तो आइए जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

 

विज्ञापन

2 of 4
राम्या कृष्णन - फोटो : instagram

तमिल कॉमेडियन चो रामास्वामी की भतीजी होने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। तमिल फिल्म 'वेल्लई मनासू' से अपना डेब्यू करने वाली राम्या ने साल 1993 में आई फिल्म ‘परंपरा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आमिर खान अहम किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिल्म ‘खलनायक’ और 1996 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘चाहत’ में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं है राम्या बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन संग रोमांस भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन

3 of 4
राम्या कृष्णन - फोटो : social media
साउथ के अलावा उन्होंने साल 1998 में आई हिंदी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी काम किया। बहुत कम लोग ही जानते होंगे लेकिन राम्या ने फिल्म ‘वजूद’ में नाना पाटेकर के साथ एक बोल्ड सीन भी किया था, जिसे लेकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अलग- अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने के अलावा उन्होंने टीवी दुनिया में भी अपना अपना हाथ आजमाया। छोटे पर्दे में उनके करियर की बात करें तो राम्या ने कई रियलिटी शो और धार्मिक शोज में अभिनय किया है।
विज्ञापन

4 of 4
राम्या कृष्णन

अपने लंबे करियर के दौरान राम्या ने तो कई फिल्मों में काम किया, लेकिन लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता फिल्म ‘बाहुबली’ से बढ़ी। साल 2015 और 2018 में आई फिल्म बाहुबली में शिव कामिनी के किरदार से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। बाहुबली के बाद वह ‘केजीएफ चैप्टर वन’ में भी नजर आईं। राम्या एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘लाइगर’ में नजर आने वाली है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले 8 जुलाई को फिल्म के एक गाने का टीजर रिलीज किया जाएगा। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें