फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी दिलचस्प है प्रभास की लव स्टोरी, ठुकराए थे 5000 शादी के ऑफर

Wed, 23 Oct 2019 08:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रभास
फिल्म इंडस्ट्री को 1000 करोड़ के कलेक्शन वाली फिल्म देने वाले 'बाहुबली' यानी प्रभास का आज जन्मदिन है। आज प्रभास अपना 40वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर हम आपको प्रभास की दिलचस्प लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
prabhas
प्रभास को उस समय पहचान मिली जब साल 2015 में उनकी फिल्म 'बाहुबलीः द बिगनिंग' रिलीज हुई। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड करीब 700 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद से देश क्या पूरी दुनिया में 'बाहुबली' का डंका बजने लगा।
विज्ञापन

3 of 8
prabhas
इसी बीच खबर आई कि प्रभास अपने से 13 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे हैं। उस लड़की के बारे में मीडिया में कई खबरे आईं। लेकिन प्रभास और उनके घरवालों ने इस मामले में कभी कुछ नहीं कहा। प्रभास सिर्फ अपने काम पर ध्यान देते रहे।

4 of 8
प्रभास - फोटो : FB
तभी एक खबर ये भी आई कि कभी प्रभास और 'देवसेना' यानी अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। दोनों ने बाहुबली से पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया था।
जब साल 2017 में फिल्म 'बाहुबलीः द कनक्लूजन' रिलीज हुई तो पूरे देश की लड़किया प्रभास की दीवानी हो गईं। 
विज्ञापन

5 of 8
prabhas
प्रभास देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाने लगे। इसी बीच ये भी खबर आई कि उन्हें 5000 लड़कियों के शादी के प्रपोजल गए। इसके बाद ये भी खबर आई कि प्रभास किसी बड़े इंडस्ट्रलिस्ट की पोती से शादी करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
anushka and prabhas
कहा जा रहा था कि रासी सीमेंट के चेयरमैन भूपति राजा की पोती का रिश्ता प्रभास के लिए आया है। इसके बाद प्रभास के घरवालों ने इस खबर को झूठा बताया था। वहीं कुछ समय पहले फिल्म क्रिटिक उमैर संधु के एक ट्वीट ने प्रभास की करोड़ों फीमेल फैंस के दिल तोड़ दिए थे। 
विज्ञापन

7 of 8
Anushka and Prabhas
उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि प्रभास और अनुष्का जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। संधु ने अपने ट्वीट में लिखा था कि अनुष्का और प्रभास दिसंबर महीने में सगाई करने वाले हैं। दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफीशियल कर दिया है। हालांकि इस पर अुनष्का और प्रभास ने चुप्पी साधे रखी। लेकिन फैंस को देवसेना और बाहुबली की शादी का बेसब्री से इंतजार था । 
विज्ञापन

8 of 8
prabhas gym
बाद में ये खबर भी अफवाह ही निकली । बता दें कि बाहुबली को बॉलीवुड की एक हीरोइन बेहद पसंद है जिसके साथ वो फिल्में भी करना चाहते हैं। यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं। प्रभास दीपिका के फैन हैं। 
 

आलिया और रणबीर की शादी का कार्ड वायरल, ये तीन गलतियां बताती हैं वो बिल्कुल फर्जी है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें