फिल्म 'बाहुबली' में राजमाता का किरदार निभाने वाली शिवगामी देवी ने वैसे तो कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें पहचान 'बाहुबली' से ही मिली । शिवगामी का असली नाम राम्या कृष्णन है। राम्या अपना 48वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं । राम्या करीब 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन 'बाहुबली' उनकी पहली फिल्म थी जिसने 1000 करोड़ रुपए कमाकर इतिहास रच दिया ।
विज्ञापन
2 of 8
राम्या कृष्णन
इस फिल्म से राम्या ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था । आज आलम ये है कि हर कोई राम्या कृष्णन को राजमाता के किरदार से पहचानता है। राम्या इससे पहले कई बड़ी बॉलीवड़ फिल्मों में बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं । राम्या के हीरो में शाहरुख खान, विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है ।
विज्ञापन
3 of 8
राम्या कृष्णन
इन सभी हीरो के साथ राम्या हॉट सीन तक दे चुकी हैं। उस समय राम्या का वजन भी इतना ज्यादा नहीं था। आपने भी राम्या को इन हीरो के साथ देखा होगा लेकिन लाइम लाइट में ना आने की वजह से उन्हें भुला दिया गया। आइए जानते हैं राम्या की हिट बॉलीवुड फिल्माें के बारे में...
4 of 8
राम्या
शाहरुख खान- राम्या ने शाहरुख के साथ फिल्म चाहत में रोमांस किया था। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट पूजा भट्ट थीं। फिल्म का गाना 'दिल की तनहाई' सुपरहिट हुआ था। इस फिल्म में राम्या को बहुत पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
राम्या
अमिताभ बच्चन- राम्या ने 1998 में आई फिल्में बड़े मियां-छोटे मियां में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया था। इस फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन मुख्य किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन
6 of 8
राम्या
विनोद खन्ना- राम्या ने विनोद खन्ना के साथ 1993 में आई फिल्म 'परंपरा' में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली थी। इस फिल्म में सुनील दत्त से लेकर आमिर खान, सैफ अली खान, अनुपम खेर और रवीना टंडन जैसे कलाकार थे।
विज्ञापन
7 of 8
राम्या
जैकी श्रॉफ- साल 1997 में आई फिल्म में राम्या ने जैकी श्रॉफ के साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों ने रोमांस किया था। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, कादर खान और शक्ति कपूर जैसे दिग्गज कलाकार थे। फिल्म के एक गाने में राम्या का हॉट अंदाज देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
गोविंदा- डेविड धवन की फिल्म 'बनारसी बाबू' में राम्या गोविंदा के साथ ठुमके लगाती नजर आई थीं। ये फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना 'सन सना सन साय-साय' सुपरहिट हुआ था।