'बाहुबली' (Baahubali) एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की कुछ दिन पहले लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कोटिन्हो (Luke Coutinho) के साथ तस्वीर काफी चर्चा में रही थी। इस तस्वीर में 'बाहुबली' एक्ट्रेस पहले की अपेक्षा काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के वायरल होते ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह लुक अनुष्का की आने वाली फिल्म का है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं इस फिल्म में अनुष्का के साथ प्रभास नहीं बल्कि राणा दग्गुबाती नजर आएंगे।