फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शेट्टी नहीं इस लड़की से शादी करने वाले हैं प्रभास, इस दिन लेंगे सात फेरे?

Sun, 04 Aug 2019 02:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka and prabhas - फोटो : file photo
'बाहुबली' एक्टर प्रभास की फिल्म 'साहो' (Saaho) जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट दोगुना है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रभास फिल्म रिलीज के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस खबर ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। इस बात का खुलासा एक वेबसाइट ने रिपोर्ट में किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास की फिल्म साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास 'साहो' फिल्म के बाद सात फेरे ले सकते हैं। कहा जा रहा है कि प्रभास यूएस बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से शादी कर सकते हैं। इस पूरे मामले में प्रभास की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले इंटरव्यू के दौरान जब भी प्रभास से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। इस बारे में किसी से भी कुछ नहीं कहना चाहते।
विज्ञापन

3 of 5
prabhas - फोटो : file photo
इससे पहले प्रभास की शादी की खबरें कई बार आ चुकी हैं। साल 2018 में ऐसी खबरें आई थी कि प्रभास साउथ हीरो के रिश्तेदार से शादी की खबर आई थी। यह कोई और नहीं बल्कि चिरंजीवी की भांजी निहारिका थीं। इन खबरों के जोर पकड़ते ही चिरंजीवी की भांजी ने खबरों को मात्र अफवाह बताया था। 

4 of 5
Anushka and Prabhas - फोटो : file photo
प्रभास का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। 'बाहुबली 2' की सफलता के बाद ऐसी खबरें आने लगी थी प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि दिसंबर 2017 में दोनों की सगाई भी हो गई है। हालांकि दोनों स्टार्स ने इन सब बातों को अफवाह करार देते हुए सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। वहीं ऐसा कहा गया कि 'बाहुबली' के दौरान प्रभास को शादी के करीब 6000 प्रपोजल मिले थे। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रभास की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहो का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास की फिल्म 'साहो' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। जो अब 30 अगस्त हो गई है। फिल्म साहो में साउथ के सुपरस्टार प्रभास अपने एक्शन का दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया गया है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें