anuhska and prabhas
- फोटो : File Photo
'बाहुबली 2' की सफलता के बाद से ही अनुष्का और प्रभास के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। यहां तक कि दिसंबर 2017 में ऐसी भी खबरें आईं कि दोनों की सगाई भी हो गई है। इन सब बातों को दोनों स्टार्स ने अफवाह करार देते हुए सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। आपको बता दें, ऐसा पहला बार हुआ है कि तेलुगू इंडस्ट्री से जुड़े सितारे करण जौहर के 'कॉफी विद करण' में शो में पहुंचे।