फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' के बाद लाइम लाइट से दूर हो गए 'कुमार वर्मा', फिल्मों में आने से पहले ठीक करते थे कंप्यूटर

Wed, 27 Feb 2019 11:02 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
subbaraju
'बाहुबली 2' से पॉपुलर होने वाले 'कुमार वर्मा' तो आपको याद ही होंगे । फिल्म में कुमार वर्मा, बाहुबली के लिए अपनी जान गंवा देते हैं।  कुमार वर्मा का असली नाम पेनमत्सा सुब्बाराजू है। आज सुब्बाराजू अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। वैसे तो सुब्बाराजू लंबे समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन उन्हें पहचान 'बाहुबली 2' से मिली । 
विज्ञापन

2 of 6
बाहुबली
इस फिल्म के बाद से सुब्बाराजू लाइम लाइट से दूर हैं। सुब्बाराजू के बर्थडे पर हम आपको उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताते हैं । सुब्बाराजू कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुब्बाराजू की पहली फिल्म 'अम्मा नन्ना' थी। उनके फिल्मों में आने की कहानी बड़ी दिलचस्प है।
विज्ञापन

3 of 6
बाहुबली
सुब्बाराजू का किसी फिल्मी परिवार से कोई लेना-देना नहीं है । वो एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। फिल्मों में आने से पहले सुब्बाराजू एक प्राइवेट जॉब करते थे। सुब्बाराजू के बड़े भाई एक संस्कृत टीचर हैं। सुब्बाराजू ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कंप्यूटर कोर्स किया और डेल कंपनी में काम करने लगे।

4 of 6
बाहुबली
सुब्बाराजू के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है। एक बार टॉलीवुड डायरेक्टर कृष्ण वामसी के पर्सनल असिस्टेंट ने सुब्बाराजू को अपना कंप्यूटर ठीक करने के लिए बुलाया। जब सुब्बाराजू उनका कंप्यूटर ठीक करने के लिए पहुंचे तो कृष्ण स्वामी को उनकी पर्सनैलिटी बहुत अच्छी लगी।
विज्ञापन

5 of 6
बाहुबली
उन्होंने सुब्बाराजू से तुरंत कहा कि मेरे पास फिल्म में तुम्हारे लिए एक रोल है। इस फिल्म का नाम 'खडगम' है। छोटा सा रोल मिलने के बाद सुब्बाराजू ने नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में हाथ आजमाने लगे। अच्छी हाइट-पर्सनैलिटी के चलते उन्हें फिल्में मिलने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाहुबली
फिल्म 'अम्मा नन्ना ओ तमिला अमाई' में सुब्बाराजू ने लीड रोल प्ले किया। इस फिल्म में सुब्बाराजू ने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद सुब्बाराजू ने 'आर्या', 'पोकिरी', 'शॉक', 'भद्रा', 'योगी' और 'गेम' जैसी हिट फिल्मों में काम किया । बाहुबली द कनक्लूजन में भी सुब्बाराजू ने दमदार भूमिका निभाई। सुब्बाराजू 15 सालों में 71 फिल्में कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें