एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी । एक्शन, डायलॉग, एक्टिंग और कहानी के मामले में इससे बड़ी फिल्म आज तक नहीं बनी । इसी के चलते बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई । अब फिल्म ने विदेश में भी इतिहास रच दिया है ।
विज्ञापन
2 of 5
बाहुबली
'बाहुबली' ने जापान के थिएटर में 100 दिन पूरे कर लिए हैं । इसी के साथ फिल्म ने जापान में 8 करोड़ 47 लाख रुपए की कमाई कर ली है । जापान में यह फिल्म 29 दिसंबर को रिलीज हुई थी । जापान के अलावा पाकिस्तान में भी रिलीज हो चुकी है और 6 करोड़ रुपए की कमाई भी कर ली है ।
विज्ञापन
3 of 5
बाहुबली
पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF) में 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' की स्क्रीनिंग होगी। फिल्म को पूरी दुनिया के दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है । फिल्म को चीन के सेंसर बोर्ड ने भी हरी झंडी दे दी है । फिल्म के दूसरे पार्ट ने भारत में पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई कर ली थी ।
4 of 5
बाहुबली
यह पहली फिल्म है जो 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है । फिल्म 'बाहुबली-2' में प्रभास ने पिता और बेटे का डबल रोल निभाया है। वहीं राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन ने भी अहम भूमिका निभाई हैं।
इसी फिल्म के बाद से फिल्म के लीड एक्टर प्रभास पूरी दुनिया में फेमस हो गए । जबकि इससे पहले उन्होंने साउथ में कई हिट फिल्में दी थीं । इस समय प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रहे है । इसमें प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी ।