फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' के 'कटप्पा' के बारे में नहीं जानते होंगे आप, 600 फिल्में करने के बाद भी नहीं मिली पहचान

Sun, 28 Apr 2019 03:44 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
kattapa
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' को रिलीज हुए आज 2 साल हो गए हैं । 28 अप्रैल को 'बाहुबली' सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था । इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था । इस मौके पर 'बाहुबली' के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया गया ।
 
विज्ञापन

2 of 8
kattappa
ट्वीट में लिखा, 'ऐतिहासिक फिल्म को रिलीज हुए दो साला हो चुके हैं । हम सबको सपोर्ट करने के लिए और भरोसा रखने के लिए आप सबका शुक्रिया ।' जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब सबकी जुबां पर एक ही सवाल था- 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।' 
 
विज्ञापन

3 of 8
सत्यराज
कटप्पा नाम लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। आज हम आपको कटप्पा की जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं। कटप्पा ने सिनेमा जगत ने भूचाल मचा दिया। इतनी बेहतरीन एक्टिंग करने वाला ये एक्टर अभी तक कहां गुम था। कोई कैसे इन्हें नहीं जान पाया। 'बाहुबली' के इस कटप्पा का असली नाम सत्यराज है। 

4 of 8
सत्याराज 'कटप्पा' को सीन समझाते निर्देशक एस एस राजामौली
सत्यराज तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। लेकिन बाहुबली से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था। सत्यराज अभी तक करीब 600 फिल्में कर चुके हैं। बॉलीवुड सितारों के लिए इतनी फिल्में करना शायद मुमकिन ना होता। लेकिन तमिल के इस हीरो ने ये कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन

5 of 8
बाहुबली 2
62 साल के सत्यराज ने 1978 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सत्यराज की मां नहीं चाहती थीं कि वो फिल्मों में काम करें। लेकिन सत्यराज की जिद ने आज उन्हें कटप्पा बना दिया।
विज्ञापन

6 of 8
बाहुबली 2
आज पूरा भारत उन्हें सिर्फ कटप्पा नाम से जानता है। पूरा जीवन फिल्म इंडस्ट्री को देने वाले सत्यराज को इस उम्र में जाकर पहचान मिल पाई। एक कलाकार के जीवन में एक समय जरूर ऐसा आता है जब लोग उसे पहचानने लगते हैं । कटप्पा के इस रोल को दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे। 
 
विज्ञापन

7 of 8
बाहुबली 2
सत्यराज ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अन्नाकिली' से की थी । शुरू में सत्यराज को फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिलते थे । 1978 से 1985 तक सत्यराज ने 75 फिल्मों में काम कर लिया था । 
 
विज्ञापन

8 of 8
बाहुबली
1985 में सत्यराज को फिल्म 'सावी' में लीड रोल मिला था । तब से सत्यराज लगातार काम कर रहे हैं । सत्यराज ने 1979 में माहेश्वरी से शादी की थी । दोनों के एक बेटी दिव्या और बेटा सिबिराज है । सिबिराज भी एक्टर के तौर पर काम करते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें