22वीं मंजिल पर है फ्लैट
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट बेचा है। उन्होंने इसे करीब 15.6 करोड़ रुपये में बेचा है। यह फ्लैट टाइगर ने साल 2018 में खरीदा था। टाइगर का यह फ्लैट 22वीं मंजिल पर था।
क्या-क्या शामिल है डील में?
पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक टाइगर के इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,989.72 वर्ग फीट (184.85 वर्ग मीटर) और निर्मित एरिया 2,189 वर्ग फीट (203.34 वर्ग मीटर) है। इसके अलावा फ्लैट की डील में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। टाइगर श्रॉफ का लाइफस्टाइल काफी शानदार है। वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। फोर्ब्स इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ की कुल नेटवर्थ करीब 248 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा वे डांस अकादमी और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ऑर्गनाइजेशन के भी मालिक हैं। इससे भी उनकी आमदनी होती है।
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की मां पर ये क्या बोल गईं कुनिका? नॉमिनेशन टास्क में खुली रिश्तों की पोल
2014 में शुरू किया करियर
टाइगर श्रॉफ दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। टाइगर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से करियर शुरू किया था। अभिनय के अलावा वे अपने डांस, एक्शन और मार्शल आर्ट्स स्किल्स के लिए भी खूब लोकप्रिय हैं। टाइगर की फिल्म 'बागी 4' की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह कमजोर साबित हो रही है। चार दिनों में यह मेगा बजट फिल्म सिर्फ 33.09 करोड़ रुपये कमा पाई है।