फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baaghi 3 Box Office Collection Day 8: धीमी हुई फिल्म की रफ्तार, कमाए इतने करोड़ रुपये

Sat, 14 Mar 2020 08:30 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'बागी 3 (Baaghi 3) छह मार्च 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म आठ दिनों में ही 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

2 of 5
baaghi 3 - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ के जोरदार एक्शन से भरपूर फिल्म ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.03 रुपये, तीसरे दिन 20.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.06  करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14.05 रुपये, छठे दिन 8.04 करोड़ रुपये और सातवें दिन 5.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने आठवें दिन करीब पांच करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आठवें दिन फिल्म का कलेक्शन कम हुआ है, इसकी एक बड़ी वजह कोरोनावायरस और दिल्ली में बंद हुए सिनेमाघर भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Baaghi 3 - फोटो : twitter
इस हिसाब से फिल्म बागी 3 ने आठ दिनों में ने 95.70  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बात फिल्म की कहानी की करें तो फिल्म दो भाइयों के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में छोटे भाई के रूप में टाइगर और बड़े भाई के रूप में रितेश हैं। अपने भाई के लिए टाइगर एक पूरे देश से ही टक्कर ले लेते हैं और सबको धूल चटा देते हैं।

4 of 5
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म बागी 3, बागी सीरीज का ही हिस्सा है। बागी 3 का निर्देशन अहमद खान ने किया है और फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता हैं। इससे पहले फिल्म बागी में टाइगर की जोड़ी श्रद्धा कपूर और बागी 2 में दिशा पाटनी के साथ बनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger Shroff, Disha Patani - फोटो : amar ujala mumbai
गौरतलब है कि टाइगर अपनी फिल्मी लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार ऐसी खबरें सामने आ चुकी हैं कि टाइगर और दिशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के वीडियोज और तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा एक दूसरे को दोस्त ही बताया है।

Angrezi Medium Box Office Collection: करीना- इरफान की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें