फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'बागी-2' के गाने के लिए टाइगर श्रॉफ को लीगल नोटिस, मेकर्स भी लपेटे में, 5 करोड़ रुपये की मांग

Thu, 15 Mar 2018 05:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
baaghi 2
कुछ ही हफ्ते पहले टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्म 'बागी-2' का गाना 'मुंडेया' रिलीज किया गया। यह इतना हिट हुआ कि फिल्म रिलीज से पहले ही गाना पार्टियों की शान बन चुका है। हालांकि, अब इस गाने की वजह से फिल्म मेकर्स मुश्किल में फंस गए हैं। गीतकार चरनजीत सिंह माकड़ ने फिल्म के प्रोड्यूजर्स के साथ-साथ इसके लेखक, गायक, संगीतकार और हीरो पर केस ठोका है। साथ ही पांच करोड़ रुपये की मांग भी की है। 
विज्ञापन

2 of 6
Mundiyan Song
फिल्म 'बागी-2' के डायरेक्टर अहमद खान, म्यूजिक लेबल टी-सीरीज, लिरिसिस्ट जिनी दीवान, म्यूजिक कंपोजर संदीप शिरोडकर, प्लेबैक गायक नवराज हंस, पलक मुच्छल और टाइगर श्रॉफ को लीगल नोटिस भेजा गया है। गीतकार चरनजीत सिंह माकड़ ने इस मामले में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी लिमिटेड को भी अप्रोच किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
Mundiyan Song
'बागी-2' का गाना 'मुंडेया' साल 1996 में इसी नाम से आए पंजाबी गायक लभ जांजुआ के गाने का नया वर्जन है। लभ जांजुआ के इस गाने को 'पंजाबी एमसी' म्यूजिक लेबल से रिलीज किया गया था और वह गाना भी सुपरहिट था। इस गाने को चरनजीत सिंह माकड़ ने लिखा था। चरनजीत सिंह का आरोप है कि फिल्म 'बागी-2' के मेकर्स ने गाने का रीमिक्स बनाने से पहले ना तो उनकी रजामंदी ली, ना ही उन्हें इसके एवज में रॉयल्टी दी।

4 of 6
Mundiyan Song
साल 2002 में इस गाने को ब्रिटिश-पंजाबी गायक रजिंदर सिंह राय ने भी रीमिक्स किया था और इसमें भांगड़ा बीट्स जोड़े थे। वह वर्जन भी काफी हिट हुआ था। तब ओरिजनल गाना लिखने वाले माकड़ और गायक जांजुआ ने गाने पर कॉपीराइट हासिल कर ली जिसके बाद बिना उनकी लिखित रजामंदी के किसी भी भाषा में इस गाने का रीमिक्स करना गैर-कानूनी हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
Mundiyan Song
'मिरर' को दिए इंटरव्यू में माकड़ ने कहा, 'जब मैंने 'मुंडेया' का हिन्दी वर्जन देखा तो मुझे धक्का लगा। गाने के पहले दो लाइन्स के शब्द और आखिरी अंतरा बदल दिया गया है मगर यह अभी भी हमारा ही गाना है।' माकड़ ने बताया कि जब उन्होंने इस सिलसिले में फिल्म 'बागी-2' के प्रोड्यूजर साजिद नाडियाडवाला को संपर्क किया तो उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। माकड़ का कहना है कि मेकर्स ने ना सिर्फ चीटिंग की है बल्कि लभ जांजुआ जैसे लेजेंड गायक की बेइजज्ती भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mundiyan Song
गौरतलब है कि साल 2003 में भी फिल्म 'बूम' में भी सिंगर जेजी बी की आवाज में 'मुंडेया' का रीमिक्स वर्जन जोड़ा गया था। तब जांजुआ ने फिल्म के मेकर्स को कोर्ट में चुनौती दी थी जिसके बाद गाने को फिल्म से हटाना पड़ा था। हाालंकि, अमेरिकी रैपर जेजी ने जांजुआ को बाद में अप्रोच किया और उनकी सहमति से अपना रीमिक्स गाना रिलीज किया जिसके बदले ओरिजनल गाने के मेकर्स को आज तक रॉयल्टी मिल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें