फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 29 साल बाद फिर लौटी 'मोहिनी', जैकलीन ने माधुरी दीक्षित को दी कड़ी टक्कर

Fri, 16 Mar 2018 01:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन
फिल्म 'बागी 2' में माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक गाने 'एक दो तीन' पर जैकलीन फर्नांडिस थिरकती नजर आएंगी। इस गाने से जैकलीन का पहला लुक सामने आ चुका है। जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
जैकलीन
लुक को अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो मेकर्स ने गाने का टीजर भी रिलीज कर दिया है। टीजर में जैकलीन ने माधुरी जैसे ही कपड़े पहन रखे हैं लेकिन ये ज्यादा रिवीलिंग हैं। वीडियो में लोग मोहिनी-मोहिनी चिल्लाते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन
वहीं जैकलीन एक-दो-तीन वाला पॉपुलर स्टेप कर रही हैं। इस नए वर्जन में जैकलीन ने अपनी हॉटनेस का तड़का लगाया है। टाइगर श्रॉफ ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। टाइगर की यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।

4 of 5
जैकलीन
बता दें कि 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' में माधुरी दीक्षित ने इस गाने पर डांस कर आग लगा दी थी। गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। माधुरी के बारे में बात करते हुए जैकलीन ने कहा कि उनके जैसा तो नहीं हो सकता लेकिन कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलीन फर्नांडीस
अब इस गाने को अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया है। इससे पहले दोनों ‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘लत लग गई’ और ‘जुम्मे की रात’ में एक साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में दोनों से एक बार फिर सुपरहिट गाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें