फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और सेलिब्रिटी किड की होगी एंट्री, साल की तीसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले टाइगर दे रहे ट्रेनिंग

Mon, 09 Apr 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
baaghi 2
बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक स्टार किड्स की एंट्री की हो रही हैं वहीं कई स्टार किड्स हैं जो आने वाले समय में जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। जाह्नवी कपूर, इशान खट्टर, सारा अली खान, अनन्या पांडे के बाद इस लिस्ट में अब एक और सेलिब्रटी का बेटा शामिल हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ahmed Khan
दरअसल, कोरियोग्राफर और निर्देशक अहमद खान के बेटे अजान भी फिल्मों में आने का मन बना चुके हैं। यह बात खुद अहमद खान ने 'बागी 2' के दौरान हुई बातचीत के दौरान बताई है। बता दें कि अहमद खान ने ही 'बागी 2' का निर्देशन किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ahmed Khan
अहमद ने बताया कि 'मेरा बेटा अजान अभी केवल 16 साल का है और वह काफी गुड लुकिंग ब्वॉय है। डिसेंट डांसर भी है लेकिन मैं उसे सामान्य तरीके से ही ट्रीट करता हूं। मैंने उससे कहा है कि तुम्हारे लिए 50 प्रतिशत बैटल मैंने जीत रखी है। पूरी दुनिया से लोग आते हैं मुंबई स्ट्रगल करने। मैंने भी किया लेकिन तुम लकी हो कि तुम्हें 50 प्रतिशत वह जंग नहीं जीतनी। तुम्हें अपने 50 प्रतिशत पर फोकस करना होगा और मेहनत करनी होगी।'

4 of 5
Tiger Shroff
अहमद ने आगे बताया कि उनके बेटे ने उनसे लगभग पांच साल का वक्त मांगा है ताकि वह खुद को पूरी तरह से तैयार कर सकें। इस वक्त उन्हें 'बागी 2' के एक्टर टाइगर श्रॉफ ही जिमिंग और डांसिंग की ट्रेनिंग दे रहे हैं और उसे इन पांच सालों में खूब हार्डवर्क करना हैं। जैसे टाइगर ने अपनी पहचान अपनी मेहनत से अपने बलबूते बनाई है। वैसे ही इन्हें भी करना है इसलिए मैं उसे मेहनत करने के लिए इंस्पायर करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Baaghi 2
अहमद खान इससे काफी खुश हैं कि टाइगर श्रॉफ जैसे इंसान के साथ उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है हालांकि अहमद खान ने अभी यह नहीं बताया कि वह अपने बेटे को कैसे लॉन्च करेंगे। 'बागी 2' की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और यह 'पद्मावत' व 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद तीसरी 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें