फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BR Chopra: 60 के दौर में दीं सफल फिल्में, अशोक कुमार-दिलीप कुमार का करियर बनाया; फिर टीवी पर दिया सबसे सफल शो

Tue, 22 Apr 2025 07:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baldev Raj Chopra Birth Anniversary: बी.आर. चोपड़ा (बलदेव राज चोपड़ा) हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के दिग्गज निर्माता-निर्देशक थे, जिन्होंने सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में और महाभारत जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक बनाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 
 
विज्ञापन
1 of 9
बी.आर. चोपड़ा का आज जयंती है - फोटो : एक्स
बी.आर. चोपड़ा की फिल्में और 'महाभारत' आज भी दर्शकों के बीच जीवित हैं। उनकी कहानियां और किरदार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उनकी विरासत आज भी हिंदी सिनेमा में चमक रही है। आज बी.आर. चोपड़ा की जयंती पर जानिए उनसे जुड़े किस्से...

 
विज्ञापन

2 of 9
बेहतरीन निर्माता और निर्देशक - फोटो : अमर अजाला
पत्रकार से फिल्म निर्माता तक का सफर
बी.आर. चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। उन्होंने 1944 में 'सिने हेराल्ड' पत्रिका में काम शुरू किया। लेकिन 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद वे मुंबई आ गए और फिल्म निर्माण में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'करवट' (1949) भले ही न चली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्देशक के तौर पर शोले, चांदनी चोक, नया दौर, धूल का फूल जैसी कई फिल्में बनाई। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरीज का निर्माण किया, जिसमें महाभारत, बहादुर शाह जफर, कानून और विष्णु पुराण जैसी सीरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 9
लाहौर से मुंबई का संघर्ष - फोटो : एक्स
लाहौर से मुंबई का संघर्ष
बी आर चोपड़ा का जन्म 1914 में लुधियाना (पंजाब) में हुआ था। उन्होंने लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में एम.ए. किया। 1947 में विभाजन के समय लाहौर में उनकी फिल्म 'चांदनी चौक' की शूटिंग चल रही थी, लेकिन दंगों के कारण वह अधूरी रह गई। इसके बाद वे मुंबई आए और नए सिरे से शुरुआत की।
 

4 of 9
किशोर कुमार की अजीब शर्त - फोटो : ए्क्स
किशोर कुमार की अजीब शर्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक बार बी.आर. चोपड़ा ने गायक किशोर कुमार को अपनी फिल्म के लिए गाना गाने के लिए बुलाया। किशोर ने मजाक में एक अजीब शर्त रख दी कि वे तभी गाना गाएंगे, जब चोपड़ा उनके साथ सेट पर नाचेंगे। चोपड़ा ने उनकी शर्त मान ली और सेट पर किशोर के साथ थिरकते हुए गाना रिकॉर्ड करवाया।
विज्ञापन

5 of 9
धारावाहिक 'महाभारत' - फोटो : सोशल मीडिया
महाभारत की भव्यता
बी.आर. चोपड़ा की बनाई 'महाभारत' (1988-1990) भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक धारावाहिक है। इसकी शूटिंग के लिए उन्होंने हर किरदार को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धारावाहिक की शुरुआत में हरीश भिमानी की आवाज में "मैं समय हूं" डायलॉग इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी लोग इसे याद करते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
महेंद्र कपूर को मौका - फोटो : एक्स
महेंद्र कपूर को मौका
बी.आर. चोपड़ा ने गायक महेंद्र कपूर को अपनी कई फिल्मों में गाने का मौका दिया। 'नया दौर' का गाना "ये देश है वीर जवानों का" हो या 'हमराज' का "नीले गगन के तले", महेंद्र कपूर की आवाज को चोपड़ा ने घर-घर पहुंचाया। उनकी इस पहचान ने कई नए कलाकारों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

7 of 9
परिवार का फिल्मी योगदान - फोटो : अमर उजाला
परिवार का फिल्मी योगदान
बी.आर. चोपड़ा का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहा। उनके छोटे भाई यश चोपड़ा मशहूर निर्देशक थे, जिन्होंने यश राज फिल्म्स की स्थापना की। उनके बेटे रवि चोपड़ा ने 'बागबान' जैसी फिल्में बनाईं और भतीजे आदित्य और उदय चोपड़ा भी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे।

8 of 9
पुरस्कारों से सम्मान  - फोटो : अमर उजाला
पुरस्कारों से सम्मान 
बी.आर. चोपड़ा को उनके योगदान के लिए कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदी में तीसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 'कानून' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 'धर्मपुत्र', हिंदी में तीसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 'गुमराह', हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 'हमराज' के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें 1998 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2001 में पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया।
 
विज्ञापन

9 of 9
फिल्मफेयर पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला
फिल्मफेयर पुरस्कार
बी आर चोपड़ा को 1962 में फिल्म 'कानून' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 2004 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें