बॉलीवुड के महान निर्माता और निर्देशकों में बलदेव राज चोपड़ा का नाम शामिल है। बीआर चोपड़ा ने वैसे तो कई सफल फिल्में बनाई हैं, लेकिन टीवी शो 'महाभारत' से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। उन्होंने 'महाभारत' बनाकर इतिहास रच दिया था। आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हो, लेकिन अपने किए काम के जरिए वह हमेशा हम सबके दिलों में जिंदा रहेंगे। बीआर चोपड़ा ने आज ही के दिन 5 नवंबर 2008 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आइए आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उनके जीवन और करियर से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।