फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बने गायक बी प्राक, बेटे की तस्वीर साझा कर लिखा- 'मुझे नहीं पता मैं क्या लिख रहा हूं लेकिन..'

Thu, 16 Jul 2020 10:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बी प्राक - फोटो : Social Media
एक के बाद एक कई गानों से दर्शकों का दिल जीतने वाले प्लेबैक सिंगर बी प्राक पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद बी प्राक ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है। इस खास मौके पर बी प्राक भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। पोस्ट के साथ ही बी प्राक ने अपने बेटे की तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की है, हालांकि तस्वीर में बेटे का चेहरा छिपा है।
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी के साथ बी प्राक - फोटो : सोशल मीडिया
बी प्राक ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'ओह माय गॉड इसे टाइप करते हुए मेरे हाथ कांप रहे हैं.. उफ्फ मैं एक नन्हे लड़के का पिता बन गया हूं। दोस्तों मैं शुक्रिया कहना चाहता हूं अपनी पत्नी को, अपनी क्वीन को इतने प्यार के लिए। मैं पिछले नौ महीने से तुम्हें देख रहा हूं मीरू जो तुमने सहा है वो दर्द, वो बिना नींद की रातें, ये कोई भी नहीं कर सकता सिवाए एक मां के, जितना शुक्रिया कहूं उतना कम है।'
विज्ञापन

3 of 5
बी प्राक - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे पत्नी के लिए सिंगर ने लिखा, 'बहुत छोटी चीज है थैंक्स तुम्हारे लिए, मेरी जान लव यू सो मच। मैं सच्ची कभी नहीं भूल सकता ये सारे 9 महीने। बहुत खुशकिस्मत हूं, जो मुझे तुम्हारे जैसी बहादुर बीवी मिली मेरी क्वीन है और मैं माफी चाहता हूं अगर मैंने कभी किसी बात पर तुम पर गुस्सा किया हो। मैं अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं ये सब सोच कर।'
 

4 of 5
बी प्राक - फोटो : सोशल मीडिया
बी प्राक ने आगे अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'उस दिन से ही मैं काफी खुश हूं जिस दिन तुमने मुझे ये गुड न्यूज दी। मुझे नहीं पता मैं क्या लिख रहा हूं लेकिन जानती हो मीरू मैं तुम्हें आई लव यू कहना चाहता हूं। एक प्रॉमिस जिस दिन शादी की थी उस दिन किया था आज एक और करना चाहता हूं कि मैं तुम्हें और हमारे बच्चे को सबसे अच्छी जिंदगी दूंगा जिसकी तुमने शायद कभी कल्पना नहीं की होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बी प्राक - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट के आखिर में प्राक ने लिखा, 'मेरी रानी मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा, हर चीज में चाहे वो डाइपर्स बदलना हो या सूसू- पॉटी साफ करना हो।' इसके बाद सिंगर ने अपने रिश्तेदारों का भी शुक्रिया अदा किया है। याद दिला दें कि वैसे तो बी प्राक ने एक से एक बढ़कर हिट गाने दिए हैं लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का गाना 'तेरी मिट्टी' को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

पढ़ें: विक्की कौशल ने किया कटरीना कैफ को खास अंदाज में बर्थडे विश, दीपिका ने की अच्छे स्वास्थ्य की कामना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें