पहली ही फिल्म से रातोंरात भाग्यश्री का स्टारडम चमक गया था और फिल्म में सलमान खान के साथ उनकी केमेस्ट्री को भी खूब पसंद किया गया। लेकिन भाग्यश्री ने अचानक ही शादी का फैसला कर सभी को चौंका दिया था, लेकिन आज कहीं ना कहीं उन्हें जल्द शादी का अफसोस होता है।
विज्ञापन
B'day Spl: इस हीरोइन को कम उम्र में शादी का है अफसोस, कुंवारी होती तो आज होती सुपरस्टार
2 of 7
फिल्मों से दूर हुए भाग्यश्री को कई साल हो गए लेकिन आज भी उनके मन में इस बात की कसक है कि मात्र 19 साल की उम्र में ही उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया जो उनके करियर के लिए खतरनाक साबित हुआ।
दरअसल पहली ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री शादी के बंधन में बंध गईं और शादी के बाद उन्होंने सिर्फ तीन फिल्मों में ही काम किया और वो तीनों ही फिल्में भाग्यश्री ने अपने पति के साथ कीं। इसके बाद भाग्यश्री ने 90 के दशक में फिल्मों को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
B'day Spl: इस हीरोइन को कम उम्र में शादी का है अफसोस, कुंवारी होती तो आज होती सुपरस्टार
3 of 7
पहली ही फिल्म से अर्श पर चमकने वाली हीरोइन को इस तरह फिल्मों को अलविदा कहते देख फैंस को धक्का लगा और किसी को समझ नहीं आया कि भाग्यश्री ने ऐसा फैसला क्यों किया ? हालांकि एक दशक बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में फिर से किस्मत आजमाने की सोची लेकिन वो कामयाब नहीं रहीं।
B'day Spl: इस हीरोइन को कम उम्र में शादी का है अफसोस, कुंवारी होती तो आज होती सुपरस्टार
4 of 7
लेकिन भाग्यश्री ने हिम्मत नहीं हारी और तेलुगू और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। पर भाग्यश्री वो चार्म नहीं बिखेर पा रहीं थीं जो उनकी शुरुआती फिल्मों में दिखा। जिस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में आई हीरोइनें दिनोंदिन सफलता के नए आयाम गढ़ रहीं थीं उस वक्त भाग्यश्री को एक सुपरहिट देने के बाद भी फिल्मों के लिए हाथ-पैर मारने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
B'day Spl: इस हीरोइन को कम उम्र में शादी का है अफसोस, कुंवारी होती तो आज होती सुपरस्टार
5 of 7
दुख की बात तो ये थी कि भाग्यश्री के डेब्यू के आस-पास जितनी भी हीरोइनों ने अपने करियर की शुरुआत की उन सभी के करियर अच्छे चल रहे थे, जबकि भाग्यश्री अपना खोया चार्म तलाशने में लगीं थीं। धीरे-धीरे उनके मन में ये बात घर कर गई कि जल्द शादी करने की वजह से उनका करियर डगमगा गया है।
विज्ञापन
B'day Spl: इस हीरोइन को कम उम्र में शादी का है अफसोस, कुंवारी होती तो आज होती सुपरस्टार
6 of 7
- फोटो : Instagram/bhagyashree.23
भाग्यश्री ने ये बात 2012 में दिए एक इंटरव्यू में भी कबूल की थी। तब भाग्यश्री ने कहा था कि 19 साल की उम्र में ही शादी कर लेने का उन्हें अफसोस है क्योंकि वो वक्त से पहले ही मैच्योर हो गईं, जिम्मेदारियां आ गईं और इसकी वजह से वो अपनी जवानी को भी एंजॉय नहीं कर पाईं। जल्द शादी की वजह कई बड़े प्रोजेक्ट्स उनके हाथ से निकल गए।
B'day Spl: इस हीरोइन को कम उम्र में शादी का है अफसोस, कुंवारी होती तो आज होती सुपरस्टार
7 of 7
- फोटो : Instagram/bhagyashree.23
भाग्यश्री फिल्मों में वापसी करने को काफी बेताब हैं और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ वक्त पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह तक कह दिया था कि अगर फिल्म में उन्हें सलमान खान की भाभी का किरदार भी मिलेगा तो वो करने के लिए तैयार हो जाएंगी।