फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL: धर्मेंद्र के प्यार में पड़ गई थी मीना कुमारी, अमरोही को दे डाला था तलाक

Thu, 08 Dec 2016 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : self
जब बात हो सफलता और मोहब्बत की तो इस मामले में एक्टर धर्मेंद्र हमेशा ही खुशनसीब ही रहे। 1967 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद धर्मेंद्र एक्शन भूमिकाओं की ओर बढे और फिर उनकी छवि एक सफल एक्शन हीरो की बन गई। आज भी धर्मेंद्र की पहचान उन्ही किरदारों की बदौलत ही मैन के रूप में है। लेकिन उनकी लव लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही।
Trending Videos
विज्ञापन

B'Day SPL: जब धर्मेंद्र के लिए मीना कुमारी ने दिया पति को तलाक

2 of 5
- फोटो : self
मात्र 19 साल की उम्र में उनकी शादी प्रकाश कौर से हो गई थी बावजूद इसके वो अपना दिल मीना कुमारी को दे बैठे। मीना कुमारी से उनकी मुलाकात साल 1964 में आई फिल्म 'मैं भी लड़की हूं' के दौरान हुई। उस वक्त धर्मेंद्र और मीना कुमारी दोनो ही शादीशुदा थे लेकिन मीना कुमारी धर्मेंद्र के प्यार में इस कदर पागल हो गईं थीं कि उन्हें उनके अलावा कुछ सूझता ही नहीं था। यानि धर्मेंद्र ने पूरी तरह से मीना कुमारी पर अपना जादू चला दिया था।
विज्ञापन

B'Day SPL: जब धर्मेंद्र के लिए मीना कुमारी ने दिया पति को तलाक

3 of 5
द वॉइस ऑफ नेशन के मुताबिक धर्मेंद्र की वजह से मीना कुमारी का अपने पति, निर्देशक कमाल अमरोही से तलाक हो गया। कहा जाता है कि धर्मेंद्र को मीना कुमारी से कोई प्यार नहीं था बल्कि उन्होंने मीना का इस्तेमाल फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए किया था। मीना कुमारी छह साल की छोटी से उम्र से फिल्मों में काम कर रही थीं और जब धर्मेंद्र ने फिल्मों में एंट्री की उस वक्त वो एक टॉप की हीरोइन थीं और 'सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से मशहूर थीं और इसी का फायदा धर्मेंद्र ने उठाया।

B'Day SPL: जब धर्मेंद्र के लिए मीना कुमारी ने दिया पति को तलाक

4 of 5
जानकारों की मानें तो जैसे ही धर्मेंद्र को इंडस्ट्री में पहचान मिली और उन्होंने अपने पैर जमाए उन्होंने मीना कुमारी से मुंह मोड़ लिया..वो पूरी तरह से मीना कुमारी को नजरअंदाज करने लगे। मीना कुमारी धर्मेंद्र के इस तरह के व्यवहार से अंदर ही अंदर टूट रहीं थीं क्योंकि उनकी जिंदगी पहले से ही नीरस हो चुकी थी और ऊपर से धर्मेंद्र की वजह से उनका अपने पति से तलाक भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: जब धर्मेंद्र के लिए मीना कुमारी ने दिया पति को तलाक

5 of 5
जिस इंसान की वजह से उन्होंने अपने पति को छोड़ा वही उन्हें कोई तवज्जो नहीं दे रहा था। नौबत यहां तक आ गई कि धर्मेंद्र की इस बेवफाई को मीना कुमारी झेल नहीं पाईं और खुद को शराब में डुबो लिया..और फिर एक दिन वो इस दुनिया से रुखसत हो गईं।

उधर सफलता के पायदान पर  धर्मेंद्र को हेमा का साथ मिला जो आज तक कायम है।  धर्मेंद्र और हेमा ने एक दूसरे का साथ देने के लिए परिवार और जमाने से लड़ाई लड़ी और आज दोनों एक साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें