फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL:ऐसी है सिनेमा के सरताज रजनीकांत की निजी जिंदगी, महिला ने भी समझ लिया था भिखारी

Tue, 13 Dec 2016 10:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : self
रजनीकांत..एक ऐसी शख्सियत जो ना सिर्फ लोगों के लिए एक आदर्श हैं बल्कि उनके द्वारा पूजे भी जाते हैं। अपने चार दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में रजनीकांत ने हजारों फिल्में कीं। उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि उनकी फिल्में ना सिर्फ साउथ में हिट हैं बल्कि विदेशों में भी खूब पॉपुलर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिनेमा के इस सरताज की निजी जिंदगी कैसी है ?
विज्ञापन

B'Day SPL:ऐसी है सिनेमा के सरताज की निजी जिंदगी कि एक महिला ने भी समझ लिया था भिखारी

2 of 7
- फोटो : self
स्क्रीन पर हमेशा ही स्टाइल मारते और एक्शन करते हुए नजर आने वाले रजनीकांत असल जिंदगी में बेहद सादा जीवन बिताते हैं। उनकी जिंदगी आम लोगों के जैसी सादगी भरी है। फिल्मों में बेशक उनका कद बड़ा हो लेकिन असल जिंदगी में वो जमीन से जुड़ी शख्सियत हैं और यही खूबी उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है।
विज्ञापन

B'Day SPL:ऐसी है सिनेमा के सरताज की निजी जिंदगी कि एक महिला ने भी समझ लिया था भिखारी

3 of 7
- फोटो : self
अपार शोहरत और लोकप्रियता के पीछे 66 साल का एक आम शख्स है जिसने कड़ी मेहनत और मशक्कत से अपनी पहचान बनाई लेकिन अपनी जड़ों को कभी नहीं भूला। आमतौर पर किसी भी कलाकार को शानो-शौहरत से रहने का शौक होता है लेकिन रजनीकांत उन हस्तियों में से नहीं हैं। उनका जीवन इतना सादा है कि एक बार इसी सादगी की वजह से एक महिला ने उन्हें भिखारी समझ लिया था और दस रुपए तक दे दिए थे।

B'Day SPL:ऐसी है सिनेमा के सरताज की निजी जिंदगी कि एक महिला ने भी समझ लिया था भिखारी

4 of 7
- फोटो : blogspot
इंडिया संवाद के मुताबिक, रजनीकांत एक बार मंदिर में सादे कपड़े पहनकर गए और दर्शन करने के बाद थोड़ी देर के लिए मंदिर के बाहर ही बैठ गए। वहां जब एक महिला ने उन्हें इस तरह बैठे देखा तो भिखारी समझकर दस रुपए दे दिए। रजनीकांत ने कुछ नहीं कहा और मुस्कुराकर अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगे। जब उस महिला ने रजनीकांत को गाड़ी में बैठने जाते हुए देखा तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने माफी मांगी।
विज्ञापन

B'Day SPL:ऐसी है सिनेमा के सरताज की निजी जिंदगी कि एक महिला ने भी समझ लिया था भिखारी

5 of 7
- फोटो : self
लेकिन उस वक्त भी रजनीकांत ने अपनी सादगी का ही परिचय दिया और उस महिला का धन्यवाद किया। रजनीकांत ने तर्क दिया इस तरह के वाकयों के जरिए भगवान उन्हें आगाह करता रहता है कि उन्हें अपने पांव जमीन पर ही रखने चाहिए। एक सुपरस्टार से पहले वो एक आम इंसान हैं।
विज्ञापन

B'Day SPL:ऐसी है सिनेमा के सरताज की निजी जिंदगी कि एक महिला ने भी समझ लिया था भिखारी

6 of 7
शायद यही वजह है कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बाद भी रजनीकांत ने अपनी 'सादा जीवन उच्च विचार' वाली शैली नहीं त्यागी और इसके साक्षी उनके साथ काम करने वाले लोग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL:ऐसी है सिनेमा के सरताज की निजी जिंदगी कि एक महिला ने भी समझ लिया था भिखारी

7 of 7
शूटिंग के दौरान भी रजनीकांत का ऐसा ही रवैया रहता था। शूट खत्म होने पर बाकी कलाकारों की तरह वो अपनी एसी वैन की तरफ नहीं भागते बल्कि सेट पर ही बाकी लोगों के साथ हंसी-मजाक करते रहते हैं। और तो और कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि वो सेट पर ही बिना तकिए के बैंच पर सो जाते थे। उनके इस सादे जीवन के सभी लोग कायल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें