फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL: क्यों सीधी-सादी हीरोइन बन गई टॉलीवुड की सेक्स सायरन ?

Fri, 02 Dec 2016 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : self
जब भी हम सिल्क स्मिता का नाम लेते हैं तो हमारे जेहन में विद्या बालन का ही नाम आता है जिन्होंने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में इस नाम का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिल्क स्मिता असल में कौन थीं ?
विज्ञापन

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

2 of 8
- फोटो : self
सिल्क स्मिता साऊथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। उनका असली नाम विजयालक्ष्मी था लेकिन फिल्मों में जिस तरह के किरदार उन्हें निभाने के लिए मिले उनकी वजह से उन्हें सॉफ्ट पोर्न एक्ट्रेस, सेक्स सायरन, बिकनी गर्ल जैसे कई नाम दिए गए। कहने को तो बाद में उन्हें खूब ख्याति मिली लेकिन इस ख्याति के पीछे का सच काफी कड़वा था जिसने डर्टी सिनेमा की परतें लोगों के सामने खोलकर रख दीं।
विज्ञापन

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

3 of 8
सिल्क स्मिता की असल जिंदगी में काफी मुश्किलें थीं। घर परिवार की हालत भी ठीक नहीं थी शायद यही वजह रही कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बावजूद भी उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन नतीजा क्या हुआ ? उन्हें बी और सी ग्रेड फिल्में ही मिलीं जिनमें उन्हे ऐसे ऐसे बोल्ड रोल निभाने के लिए कि कोई भी हीरोइन वो रोल करने के लिए तैयार नहीं होगी। लेकिन यही किरदार उनकी असल जिंदगी का हिस्सा बन गए और उनकी पहचान इन्ही किरदारों के नाम पर होने लगी। सिल्क स्मिता को इसका बुरा तो लगता था लेकिन ऊपर से वो हमेशा बिंदास और खुश रहतीं थीं।

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

4 of 8
- फोटो : self
कमसिन उम्र में सिल्क स्मिता ने जो दुख सहे शायद उनके आगे फिल्म इंडस्ट्री का ये काला स्याह सच उन्हें अच्छा लगने लगा था। यहां टिके रहने और अपना गुजारा करने के लिए सिल्क ने हर छोटा-बड़ा काम और उत्तेजक रोल करने  शुरु कर दिए। हर कोई सिल्क की नशीली और उत्तेजक अदाओं का दिवाना था। जहां काम के लिए सिल्क को सराहना मिलनी चाहिए थी वहां हर कोई उन्हें सॉफ्ट पोर्न करने वाली हीरोइन के नाम पर जानने लगा और इस तरह की छवि के लिए सिल्क को खूब ताने और बुराइयां सुनने को मिलीं।
विज्ञापन

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

5 of 8
सिल्क का सफर ऐसे ही चल रहा था और फिर वो मोड़ आया जब उन्हें करियर की सबसे बड़ी फिल्म मिली और वो काफी हिट रही। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम सिल्क था लेकिन सफलता के बाद उन्होंने अपने नाम को सिल्क स्मिता कर लिया। इसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा।
विज्ञापन

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

6 of 8
- फोटो : self
एक ऐसा वक्त भी आया जब वो हर फिल्म की सफलता का पैमाना बन गईं और हर फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए आतुर हो गया। स्थिति ऐसी बन गई कि रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक की फिल्म मे उनके गाने जरूरी हो गए।
विज्ञापन

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

7 of 8
सिल्क स्मिता का स्टारडम पूरे शबाब पर था लेकिन ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी उनकी जिंदगी से जुड़ी कड़वी सच्चाई बदली नहीं। फिर अचानक एक दिन खबर आई कि सिल्क स्मिता ने आत्महत्या कर ली। कहा जाता है कि प्यार में धोखे, अकेलेपन और शराब की लत ने उन्हें डिपरेशन में पहुंचा दिया था जिसकी वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

कुछ लोग यह भी कहते हैं कि सिल्क कुछ फिल्म प्रोड्यूस कर रही थी जिसके चलते उन्होंने अपना सारा धन लगा दिया और फिल्म अटक गई जिसके चलते वो कंगाली में आ गई। ऐसे में उन्होंने डिप्रेशन में आकर जान दी।
विज्ञापन

B'Day SPL: आखिर एक हीरोइन क्यों मजबूर होती है डर्टी पिक्चर करने के लिए ?

8 of 8
- फोटो : self
सिल्क स्मिता अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने पीछे वो कई ऐसे सवाल छोड़ गईं जिनका आज तक किसी को कोई जवाब नहीं मिला। जो सवाल आज तक उठ रहा है वो ये कि आखिर क्यों एक हीरोइन को डर्टी पिक्चर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें