फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL: 44 की उम्र में आज भी पार्टनर तलाश कर रही हैं साक्षी तंवर, 'दंगल' में बनीं आमिर की बीवी

Thu, 12 Jan 2017 10:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक्ट्रेस साक्षी तंवर एक दशक से भी ज्यादा वक्त से ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और इस दौरान उन्होंने एंकरिंग से लेकर टीवी शोज में अपना लोहा मनवाया और अलग पहचान बनाई। आज साक्षी 44 साल की हो गई हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचकर भी ये हीरोइन अपने हमसफर की तलाश में है।
विज्ञापन

2 of 6
बेशक, बीच में इस तरह की खबरें उड़ीं कि साक्षी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है लेकिन साक्षी ने उन खबरों को अफवाह ही बताया। बड़ी ही विडंबना है कि साक्षी ने ज्यादातर टीवी सीरियलों में शादीशुदा महिला का किरदार ही निभाया लेकिन असल जिंदगी में वो इस खुशी से अभी तक वंचित हैं। उन्हें अभी तक अपना हमसफर नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी तंवर ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में दूरदर्शन के शो के लिए बतौर एकंर की थी और इसके बाद 2000-2008 तक के वक्त ने उनके करियर का कायापलट ही कर दिया। एकता कपूर के टीवी शो 'कहानी घर घर की' ने उन्हें असीम लोकप्रियता दिलाई और वो घर घर में पार्वती के नाम से मशहूर हो गईं।

4 of 6
इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो किए लेकिन पार्वती के किरदार जैसी लोकप्रियता उन्हें सालों बाद मिली, वो भी एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के जरिए। इसमें निभाया प्रिया नाम का किरदार भी काफी लोकप्रिय हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
साक्षी ने टीवी के अलावा बड़े परदे पर भी किस्मत आजमाई और कुछ चुनिंदा फिल्में की। हाल ही में वो आमिर खान स्टारर 'दंगल' में नजर आईं।  इस फिल्म में वो आमिर की बीवी की भूमिका में थीं और उनके रोल को काफी सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साक्षी की नजर अब अच्छे प्रोजेक्ट्स पर है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ के अलावा उनकी नजर पर्सनल लाइफ पर भी है। आज भी उन्हें अपने हमसफर की तलाश है। देखते हैं उनकी ये तलाश कब पूरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें