फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL: मधुबाला की नाक और मुंह से बहता रहता था खून, आखिरी दिनों में रह गईं थी हड्डियों का ढांचा

Wed, 15 Feb 2017 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : self
मधुबाला एक ऐसी हीरोइन रहीं जिनके चर्चे बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विदेशों और हॉलीवुड में भी फैले हुए थे। उनकी खूबसूरती और लोक्रपियता का आलम ये था कि ऑस्कर अवॉर्ड विनर निर्देशक फ्रैंक कापरा मधुबाला को हॉलीवुड में ब्रेक देने का मन भी बना चुके थे, लेकिन मधुबाला का मकसद हॉलीवुड नहीं था, वो तो बस बॉलीवुड में छा जाना चाहती थीं।
विज्ञापन

B'Day SPL: मधुबाला की नाक और मुंह से बहता रहता था खून, आखिरी दिनों में रह गईं थी हड्डियों का ढांचा

2 of 7
- फोटो : self
लेकिन वो कहते हैं ना कि किस्मत में जो लिखा है उसे कोई टाल नहीं सकता। मधुबाला के साथ भी यही हुआ। एक तरफ सफलता उनके कदम चूमने को तैयार थी तो वहीं दूसरी ओर गंभीर बीमारियां काल बनकर उनके साथ चल रही थीं।
विज्ञापन

B'Day SPL: मधुबाला की नाक और मुंह से बहता रहता था खून, आखिरी दिनों में रह गईं थी हड्डियों का ढांचा

3 of 7
मधुबाला को इस काल का अहसास भी नहीं था। लेकिन एक दिन उस काल ने खुद ही मधुबाला के दर पर दस्तक दे दी और 36 साल की कम उम्र में ही मधुबाला इस दुनिया से चल बसीं।

B'Day SPL: मधुबाला की नाक और मुंह से बहता रहता था खून, आखिरी दिनों में रह गईं थी हड्डियों का ढांचा

4 of 7
- फोटो : thebetterindia.com
मधुबाला को एक दो नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियां थीं, जिनके चलते ना सिर्फ मधुबाला का करियर खत्म हो गया बल्कि इसने उनकी जिंदगी को लील लिया। मधुबाला के ना सिर्फ दिल में छेद था बल्कि फेफड़ों में भी परेशानी थी। इसके अलावा उन्हें एक और गंभीर बीमारी थी जिसमें उनके शरीर में आवश्यक मात्रा से ज्यादा खून बनने लगता था और ये खून उनकी नाक और मुंह से बाहर आता था। ये खून तब तक निकलता रहता जब तक कि उसे शरीर से ना निकाल दिया जाए।
विज्ञापन

B'Day SPL: मधुबाला की नाक और मुंह से बहता रहता था खून, आखिरी दिनों में रह गईं थी हड्डियों का ढांचा

5 of 7
मधुबाला तड़पती रहतीं और असहाय दर्द कम होने का नाम ही नहीं लेता था। हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टर रोज घर आते और मधुबाला के शरीर से कई बोतल खून निकालकर ले जाते ताकि खून निकलना बंद हो जाए। दिनोंदिन मधुबाला की हालत गिरती जा रही थी। हर वक्त वो खांसती रहतीं और बलगम निकलता रहता।
विज्ञापन

B'Day SPL: मधुबाला की नाक और मुंह से बहता रहता था खून, आखिरी दिनों में रह गईं थी हड्डियों का ढांचा

6 of 7
एक वक्त ऐसा भी आया जब मधुबाला का सांस लेना दूभर हो गया और हर चार घंटे में उन्हें ऑक्सीजन देनी पड़ती थी। मधुबाला को उनकी बीमारियों ने इस कदर जकड़ लिया था कि नौ सालों तक वो बिस्तर पर ही पड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: मधुबाला की नाक और मुंह से बहता रहता था खून, आखिरी दिनों में रह गईं थी हड्डियों का ढांचा

7 of 7
एक वक्त पर जिस मधुबाला के करोड़ों दीवाने थे और जिसकी खूबसूरती के चर्चे विदेशों में भी थे, वही मधुबाला अपने आखिरी दिनों में सिर्फ हड्डियों का ढांचा भर रह गई थी।

बड़ी ही दर्दनाक और दुखद जिंदगी रही मधुबाला की। ना तो निजी जिंदगी में प्यार मिला और ना ही प्रोफेशनल जिंदगी में वो लंबा करियर तय कर पाईं, मिला तो बस अकेलापन, दुख दर्द और बीमारियों और मौत का साथ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें