फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day SPL: इस तरह श्रुति हासन बनीं साउथ की बड़ी स्टार

Sat, 28 Jan 2017 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shruti haasan
आज कमल हासन की बेटी और हीरोइन श्रुति हासन का बर्थडे है। आज श्रुति की अपनी एक अलग पहचान हैं। वो ना सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि एक सिंगर भी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रुति हासन कैसे इस मुकाम तक पहुंची?
Trending Videos
विज्ञापन

B'Day SPL: इस तरह श्रुति हासन बनीं साउथ की बड़ी स्टार

2 of 6
श्रुति के माता-पिता यानि कमल हासन और सारिका जाने माने एक्टर रहे हैं। घर में एक्टिंग और कला का माहौल होने के चलते श्रुति हासन का भी रुझान एक्टिंग की तरफ हुआ और इसीलिए साइकोलॉजी में कालेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद श्रुति ने फिल्मों और संगीत में अपनी रूचि बढ़ाई और फिर संगीत सीखने के लिए केलिफोर्निया चली गईं।
विज्ञापन

B'Day SPL: इस तरह श्रुति हासन बनीं साउथ की बड़ी स्टार

3 of 6
लेकिन अपने करियर की शुरुआत वो बचपन में ही कर चुकीं थीं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने अपने पिता की फिल्म 'हे राम' में काम किया और कई फिल्मों में गाने भी गाए। केलिफोर्निया से लौटने के बाद श्रुति ने संगीत और एक्टिंग के अपने शौक को जारी रखा और बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। 2008 में आई फिल्म 'लक' उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया लेकिन फिल्म नहीं चली।

B'Day SPL: इस तरह श्रुति हासन बनीं साउथ की बड़ी स्टार

4 of 6
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं तेलुगू सिनेमा में भी श्रुति हासन ने अपनी किस्मत आजमाई और 2011 में तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया। उनकी पहली तेलुगू फिल्म एक्टर सिद्धार्थ के साथ थी, लेकिन वो फ्लॉप रही।
विज्ञापन

B'Day SPL: इस तरह श्रुति हासन बनीं साउथ की बड़ी स्टार

5 of 6
इसीलिए श्रुति ने वापस तेलुगू सिनेमा का रुख कर लिया। श्रुति ने कई हिट साउथ फिल्में दीं और कई अवॉर्ड भी जीते। उन्हें तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले और आज वो साउथ सिनेमा की बड़ी स्टार हैं। श्रुति हासन एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक अच्छी गायिका भी हैं जो 'चाची 420', 'हे राम', 'लक' जैसी फिल्में कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: इस तरह श्रुति हासन बनीं साउथ की बड़ी स्टार

6 of 6
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। श्रुति का साउथ के जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ के साथ अफेयर रहा। खबरें तो ये भी रहीं कि दोनों लिव-इन में भी रहे। लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद श्रुति हासन का नाम एक्टर धनुष के साथ भी जुड़ा। ये तब की बात है जब दोनों फिल्म '3' में साथ काम किया। हालांकि ये अफेयर अफवाह ही साबित हुआ।

कुल मिलाकर श्रुति हासन कई विवादों में भी रहीं, लेकिन उन्होंने उनका डटकर सामना किया और ये साबित कर दिखाया कि उन्हें कोई झुका नहीं सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें