जूही चावला आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए देखते हैं कि मिस इंडिया बनने से लेकर अब तक का उनका सफर कैसा रहा।
विज्ञापन
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
2 of 13
जूही ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही जिसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों का रुख किया।
विज्ञापन
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
3 of 13
वहां अपनी किस्मत आजमाने के बाद जूही ने फिर से बॉलीवुड का रुख किया जहां उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला। ये फिल्म हिट रही और इसमें जूही की परफॉरमेंस को भी बेहद सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया।
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
4 of 13
इसके बाद वो साल 1990 में फिल्म 'प्रतिबंध' में नजर आईं और उसमें भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया और बस यहां से जूही चावला का स्टारडम का सफर शुरु हो गया।
विज्ञापन
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
5 of 13
साल 1992 में वो फिल्म 'बोल राधा बोल' में नजर आईं जिसमें उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। ना सिर्फ ये फिल्म हिट रही बल्कि इसमें ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। और तो और इस फिल्म के लिए जूही को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिर से फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला।
विज्ञापन
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
6 of 13
इसके बाद फिर एक फिल्म आई जिसने उनकी गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाली इमेज को तोड़ दिया और उनकी नई पहचान बॉलीवुड सेक्स सायरन की बनी। ये फिल्म थी 'लुटेरे' जिसमें उनके साथ सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह और चंकी पांडे थे।
विज्ञापन
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
7 of 13
इसके बाद उनकी बैक-टू-बैक तीन और फिल्में आईं और वो सारी हिट रहीं। इनमें 'आइना', 'हम हैं राही प्यार के' और 'डर' जैसी फिल्में शामिल हैं।
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
8 of 13
'हम हैं राही प्यार के' की परफॉर्मेंस को जूही चावला के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस माना गया और उसमें आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
9 of 13
1990 से 1999 के बीच जूही चावला की ज्यादातर फिल्में हिट रहीं। यही वजह थी कि इस पीरियड को जूही के करियर का स्टारडम पीरियड माना जाता है।
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
10 of 13
अपने करियर में जूही चावला कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्में भी कीं जिनमें 'यस बॉस', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' और 'दिवाना मस्ताना' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इस जॉनर में भी जूही को काफी पसंद किया।
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
11 of 13
'डर' के बाद वो एक बार फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डुप्लीकेट' में नज़र आईं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसमें शाहरुख और जूही की केमेस्ट्री को बेहद पसंद किया गया।
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
12 of 13
लेकिन साल 2000 में कुछ और बेहतरीन फिल्में करने के बाद जूही ने कम फिल्में करनी शुरु कर दीं।
B'Day Spl: इतना रोमांचक रहा जूही चावला का मिस इंडिया से अब तक का सफर
13 of 13
कुछ आर्ट बेस्ड फिल्मों में दिखने के बाद जूही चावला ने साल 2014 में फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी की और इस बार वो अपने जमाने की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित के साथ नजर आईं।