फिल्म आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘आजाद’ की कहानी आजादी से पहले की है। इसमें अजय देवगन ने बागी का रोल किया है, जिसका घोड़ा आजाद उसकी ताकत है। यह घोड़ा आगे अमन देवगन के किरदार को मिलता है। एक घोड़े और इंसान के बीच कैसे एक अनकहा लगाव से भरा रिश्ता बनता है, इस पर फिल्म की कहानी है। साथ ही कहानी में आजादी की लड़ाई भी है। राशा ने फिल्म में एक अमीर लड़की का रोल किया है। अमन देवगन और राशा के किरदारों के बीच फिल्म ‘आजाद’ में एक प्रेम कहानी भी चलती है। इतने सारे मसाले होने के बावजूद भी फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई।फिल्म में डायना पेंटी, मोहित मलिक और पियूष मिश्रा जैसे कलाकार भी हैं।