फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azaad Box Office Day 2: दूसरे दिन भी नहीं दिखी 'आजाद' की फुर्ती, बॉक्स ऑफिस पर रहा बुरा हाल

Sun, 19 Jan 2025 07:15 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ने पहले दिन ही खराब ओपनिंग ली और अभिनेत्री की सारी मेहनत पर पानी सा फेर दिया। पहले दिन फिल्म अपनी बजट का 3% भी नहीं निकाल पाई।
विज्ञापन
1 of 5
आजाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमान देवगन और राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का सीधा क्लैश कंगना रनौत की इमरजेंसी से हुआ है। फिल्म में राशा की डांस परफॉर्मेंस के दर्शक कायल हो गए थे। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन ही खराब ओपनिंग ली और अभिनेत्री की सारी मेहनत पर पानी सा फेर दिया। पहले दिन फिल्म अपनी बजट का 3% भी नहीं निकाल पाई। आइए अब जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन यानी वीकेंड पर कितनी कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
आजाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन ही औंधे मुंह गिरी आजाद
आजाद पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस रेंगती नजर आई है। भले ही फिल्म का प्रमोशन अजय देवगन ने जोरों-शोरों से किया था, लेकिन फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली ही प्रतिक्रिया मिली। अजय देवगन की मौजूदगी वाली इस हालिया रिलीज को औसत वर्ड-ऑफ-माउथ मिला है। इस वजह से पहले दिन फिल्म ने महज एक करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

3 of 5
आजाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीकेंड पर भी नहीं दिखा जादू
अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं और इन आंकड़ों को देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि वीकेंड पर फिल्म देखने के लिए दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख नहीं किया है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो आजाद ने दूसरे दिन एक करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म के दोनों दिनों का कलेक्शन कुल मिलाकर तीन करोड़ रुपये हो गए हैं।

4 of 5
आजाद का कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
मां की विरासत आगे बढ़ाने से चूकीं राशा?
बात करें 'आजाद' के कलेक्शन की तो फिल्म 50 करोड़ रुपये में बनी है। ऐसे में फिल्म के दो दिनों की कमाई देखकर ऐसा लगा रहा है कि अजय देवगन ने इस प्रयोग से भांजे की नैया संभाली नहीं बल्कि डुबाई है। वहीं, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाने में चूकती साबित हो रही हैं। पहली ही फिल्म फ्लॉप लिस्ट में शामिल होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आजाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इतना है फिल्म का रन टाइम
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पॉन्स ही मिल रहा है। आजाद का रन टाइम 147:25 मिनट है। इसमें डायना पेंटी और अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें