Azaad BTS Video: अजय देवगन की फिल्म आजाद का धांसू ट्रेलर और गानों के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें राशा-अमन के अलावा सभी क्रू मेंबर्स और कलाकारों की कड़ी मेहनत साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
1 of 5
रिलीज से पहले सामने आया आजाद का बीटीएस वीडियो
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
फिल्म आजाद 17 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। रिलीज से पहले आईएमडीबी और राशा ने फिल्म आजाद का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म में नजर आएगी घुड़सवार की कहानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद फिल्म की कहानी एक घुड़सवार की है, जिसका किरदार अजय देवगन ने निभाया है, जो क्रूर अंग्रेजी सेना के चंगुल से भाग निकलता है। राशा एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती है। वहीं डायना पेंटी अजय की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर की ओर से निर्मित, आजाद में रोमांचक कहानी के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 5
रवीना टंडन की बेटी राशा की है पहली फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
कुछ ही देर पहले imdb ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर आजाद फिल्म का BTS Video शेयर किया है, जिसमें अजय देवगन, राथा थडानी और अमन देवगन के अलावा फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू की कड़ी मेहनत साफ देखने को मिली। इस बीटीएस वीडियो के साथ एक खास नोट भी लिखा, 'यहां आजाद के पर्दे के पीछे की एक झलक है, 3 दिन बाकी हैं जब हम इस कहानी को 17 जनवरी को सिनेमाघरों में देखेंगे'
4 of 5
अजय देवगन के भतीजे अमन की भी है पहली फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
बीटीएस वीडियो में घुड़सवारी से लेकर, उड़ती रेत के बीच फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू की मेहनत साफ दिखाई दे रही है। यह फिल्म तीन दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। वैसे काफी समय बाद कोई ऐसी फिल्म आ रही है जिसमें घुड़सवार की कहानी को दिखाया जा रहा है।
17 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है फिल्म आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
फिल्म में अमन और घोड़े के बीच के प्यारे बंधन को दिखाया गया है। कैसे घोड़ा जीवन के उतार-चढ़ाव के दौरान उसका सबसे वफादार साथी बन जाता है। अमन ने अपने किरदार के लिए और घोड़े के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाने के लिए गहन प्रशिक्षण लिया, जिसमें घुड़सवारी भी शामिल है। अमन ने आजाद के साथ 100 घंटे से ज्यादा का समय बिताया है। आजाद के साथ अजय और अमन का मजबूत रिश्ता ट्रेलर में बखूबी देखने को मिला