आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। इन दोनों स्टार्स ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) जीता। आयुष्मान को 'अंधाधुन' तो वहीं विक्की को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया। पुरस्कारों का एलान होते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। वहीं आम लोग भी अभिनेता को जमकर विश करने लगे। जानिए किस स्टार ने किस तरह से इन दोनों को बधाई दी।
विज्ञापन
2 of 6
rajkumar rao
- फोटो : file photo
राजकुमार राव ने ट्वीट किया- 'विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना आप दोनों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर ढेर सारी बधाई। इसके साथ ही उरी और अंधाधुन टीम को भी शुभकामनाएं। उन सभी लोगों को भी बधाई जिन्हें अवॉर्ड मिला है।'
विज्ञापन
3 of 6
Ayushmann Khurrana
- फोटो : social media
लक्ष्मी नाथ ने भी ट्वीट करके बधाई दी। लक्ष्मी नाथ ने ट्वीट किया- 'एमटीवी विजेता 2004 से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तक, आयुष्मान खुराना कठोर परिश्रम के एक बेहतरीन उदाहरण हैं।'
4 of 6
Neeti Mohan
नीति मोहन ने ट्वीट किया- 'मेरे दोस्त आयुष्मान खुराना नेशनल अवॉर्ड जीतने के लिए ढेर सारी बधाई। तुम पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं।' वहीं भूमि पेडनेकर भी ने भी ट्वीट कर एक्टर को बधाई दी। भूमि ने लिखा- 'विक्की कौशल तुम्हें ढेर सारी बधाई। तुम्हें और शक्ति मिली।'
विज्ञापन
5 of 6
karan johar
- फोटो : file photo
करण जौहर ने ट्वीट किया- 'बधाई हो और उरी टीम को ढेर सारी बधाई। आयुष्मान और विक्की ने जबरदस्त अवॉर्ड जीता। इसके साथ ही करण जौहर ने ट्वीट में आदित्य धर और श्रीराम राघवन को बधाई दी।'
आपको बता दें, आयुष्मान की 'बधाई हो' और विक्की की 'उरी' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। यह दोनों ही फिल्म एक दम अलग विषय पर आधारित थी। 'बधाई हो' में दिखाया है कि जब एक महिला ज्यादा उम्र में प्रेग्नेंट होती है तो परिवार वाले उसे किस तरह से लेते हैं। वहीं 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइल' फिल्म पुलवामा आतंकी हमले का भारतीय सेना ने किस तरह से बदला लिया था, यह फिल्म में दिखाया गया था।