फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट निकालने के कुछ कदम दूर है 'शुभ मंगल ज्यादा...', 'भूत' का भी जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Fri, 28 Feb 2020 09:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shubh Mangal Zyada Saavdhan and Bhoot - फोटो : file photo
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है । हालांकि 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए। एक हफ्ते बाद दोनों फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है । जानिए इन दोनों फिल्मों ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
shubh mangal zyada saavdhan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के सातवें दिन 2.5 से 3 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है। फिल्म ने छठे दिन 2.62 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने पहले दिन 9.55 करोड़, दूसरे दिन 11.08 करोड़, तीसरे दिन 12.03 करोड़ ,चौथे दिन 3.87 करोड़ और पांचवें दिन 3.07 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक 45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है ।
विज्ञापन

3 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का बजट करीब 50 करोड़ है। इसे भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र कुमार, गजराज राव, नीना गुप्ता, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता, मानवी हैं। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है ।
 

4 of 5
Bhoot Part 1 - फोटो : Twitter
विक्की कौशल की 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' की बात करें तो इस फिल्म के कलेक्शन में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सातवें दिन फिल्म के 1.50 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है । छठे दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अभी तक के इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 5.10, दूसरे दिन 5.52, तीसरे दिन 5.74 और चौथे दिन 2.32 करोड़ और पांचवें दिन 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया। अभी तक फिल्म ने 24.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
`Bhoot Part one - फोटो : Bhoot Part one
फिल्म 'भूत' का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है। इस फिल्म में विक्की के अलावा भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा हैं। 'मलंग' ने पहले दिन 6.71 करोड़ का कलेक्शन किया। 'भूत' को भारत में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन में 28 फरवरी से और भी गिरावट हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हो गई है। 
 

रिलीज के पहले ही तापसी पन्नू की 'थप्पड़' मुश्किलों में, पीएम मोदी को अपमानित करने का लगा आरोप

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें