फिल्म ड्रीम गर्ल की सफलता के लुत्फ उठा रहे आयुष्मान खुराना बिना रुके अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। यह अगली फिल्म शुभ मंगल सावधान का सीक्वल यानी शुभ मंगल ज्यादा सावधान है, जिसकी शूटिंग के लिए आयुष्मान उत्तर प्रदेश रवाना हुए हैं। अपनी पिछली कई फिल्मों के लिए उत्तर प्रदेश में शूटिंग कर चुके आयुष्मान इस बार भी इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रेदश के वाराणसी शहर में करेंगे। शूटिंग शुरू होने से पहले ही आज सुबह सुबह आयुष्मान ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का एक खास एनिमेटिड प्रोमो जारी किया है।